फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ईद मनाने पर स्वरा ट्रोल और अरमान जैन के घर गूंजी किलकारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 23 Apr 2023 07:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद, अरमान जैन और अनीसा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा माता-पिता बन गए हैं। 23 अप्रैल, 2023 को अभिनेता की पत्नी ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। इस बात की जानकारी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''दादा मनोज दादी रीमा पोते के जन्म के बारे में बताते हुए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।'' उन्होंने आगे लिखा कि हम परिवार के नए सदस्य का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। 
Armaan Jain: अभिनेता अरमान जैन के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अनीसा ने दिया बेटे को जन्म
विज्ञापन

3 of 11
फरहाद सामजी - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त बज बना हुआ था और सलमान के फैंस चार साल के बाद उनके दोबारा पर्दे पर वापस लौटने के इंतजार में थे। ईद के खास मौके पर फैंस को सलमान ने तोहफा दिया। पहले दिन इस फिल्म ने महज 13 करोड़ रुपये का औसत कारोबार किया, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई डबल यानि तकरीबन 25 करोड़ रुपये रही। वहीं कुछ लोगों को यह फिल्म बिल्कुल नहीं पसंद आई है। लेकिन लोगों ने इसका ठीकरा सलमान खान नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी पर फोड़ा है। 
KKBKKJ: 'प्लीज फरहाद सामजी को हेरा फेरी 3 से हटा दो..', सलमान की फिल्म का हाल देख निर्देशक पर भड़के फैंस

4 of 11
सलमान खान,आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'दबंग खान' की यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस बीच सलमान ईद के खास मौके पर एक्टर आमिर खान के साथ नजर आए। एक्टक ने दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद फैंस दोनों को साथ देखकर काफी उत्साहित नजर आए। 
Aamir Khan: अर्पिता की ईद पार्टी में सलमान का लकी ब्रेसलेट पहने स्पॉट हुए आमिर, फैंस बोले- उधार लिया है क्या
विज्ञापन

5 of 11
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत के पॉपुलर कपल्स में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कपल टेलीविजन इंडस्ट्री की उन मशहूर जोड़ियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के ऊपर जमकर प्यार लुटाते हैं। 'बिग बॉस' के 15वें सीजन में करीब आए करण और तेजस्वी आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में, अब, इंटरनेट पर करण और तेज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमेशा हंसती रहने वाली एक्ट्रेस अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए रोती हुई नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है।
Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग अपने रिलेशन पर तोड़ी चुप्पी, रोते हुए बताया रिश्ते का सच
विज्ञापन

6 of 11
करण जौहर, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पामेला चोपड़ा के निधन के तीन दिन बाद उनके बेटों आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा ने रविवार दोपहर अपने आवास पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया। प्रेयर मीट में बॉलीवुड की कई हस्तियां चोपड़ा आवास पर पामेला को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचीं। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में फिल्ममेकर करण जौहर भी शामिल थे।
Pamela Chopra: पामेला के प्रेयर मीट में दिखे बॉलीवुड सितारे, अभिषेक से लेकर करण तक श्रद्धांजलि देने पहुंचे
विज्ञापन

7 of 11
हनी सिंह, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस दौरान वह पहली बार किसी हिंदी फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आई हैं। हालांकि लोगों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है। लेकिन अभिनेत्री अपने अभिनय को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों शहनाज अपने टॉक शो देसी वाइब्स को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके टॉक शो में यो यो हनी सिंह ने शिरकत की। इस दौरान हनी सिंह ने शहनाज गिल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर बातचीत की। 
Honey Singh: हनी सिंह को पसंद नहीं आया शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन! एक्ट्रेस के लुक को लेकर कही यह बात

8 of 11
स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री स्वरा भास्कर इसी साल शादी के बंधन में बंधी थीं। अभिनेत्री ने सपा नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज करके सभी को चौंका दिया था। अब हाल ही में जब दुनियाभर में ईद का त्योहार मनाया गया तो अभिनेत्री ने भी अपनी पहली ईद मनाई। इस दौरान उन्होंने अपने पति फहाद अहमद संग ईद मनाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इस दौरान वह ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। 
Swara Bhaskar: शादी के बाद स्वरा ने परिवार संग मनाई पहली ईद, साझा की तस्वीरें तो जमकर हुईं ट्रोल

9 of 11
तन्वी ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार' में की मशहूर अदाकारा तन्वी ठक्कर के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी के हर मोमेंट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई की रस्म एंजॉय की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Tanvi Thakkar: गोद भराई पर इमोशनल हुईं गुम है किसी के प्यार में की तन्वी, यलो साड़ी में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

10 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह एक से एक बेहतरीन फिल्में दे चुकी हैं। अभिनेत्री आखिरी बार फोन भूत में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आई थीं। अभिनेत्री ने साल 2021 में विकी कौशल के साथ शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। शादी के बाद से कई बार उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर ईद पार्टी में नजर आई थीं। इस दौरान एकबार फिर उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे हैं। 
Katrina Kaif: प्रेग्नेंट हैं विक्की की दुल्हनिया कटरीना? ईद पार्टी से एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
विज्ञापन

11 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी एक्ट्रेस खबरों में छाई रहती हैं। हाल ही में सामंथा सीरीज 'सिटाडेल' के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल हुईं, जिसके बाद एक बार फिर लोगों ने उनके व्यक्तिगत जीवन में ताकझांक शुरू कर दी है। पिछले दिनों सामंथा की फिल्म ‘शाकुंतलम’ के बॉक्स ऑफिस पर विफल होने के बाद निर्माता चिट्टी बाबू ने उनके करियर के बारे में टिप्पणी की थी। अब सामंथा ने उनके बयान पर पलटवार किया है।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने निर्माता चिट्टीबाबू पर कसा तंज, कहा- लोगों ने अपने कान में बाल उगा लिए हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें