फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: हनी सिंह ने पहली बार अपनी मानसिक सेहत पर की बात, बोले- मेरे दिमाग में दिक्कत है और...

Fri, 23 Dec 2022 08:52 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हनी सिंह - फोटो : Social media
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के नामचीन गायकों और रैपर्स में से एक हनी सिंह को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। लोगों को थिरकने पर मजबूर करने के लिए 'यो यो हनी सिंह' का नाम ही काफी है, लेकिन पिछले काफी समय से फैंस के यह पसंदीदा सिंगर कहीं गुम हो गए थे। कहां थे हनी सिंह? क्या हुआ था उन्हें...? सभी के मन में इस तरह के कई सवाल हैं, ऐसे में हाल ही में हनी सिंह ने अपने फैंस के मनों में उठते इन सवालों का जवाब दिया है। एक साक्षात्कार में हनी सिंह ने बताया है कि बाइपोलर डिसऑर्डर का पता चला था और उनमें मानसिक बीमारी के लक्षण थे। गायक ने अपने बारे में कई खुलासे किए हैं, तो चलिए जानते हैं हनी सिंह ने क्या-क्या बताया... 
विज्ञापन

2 of 4
हनी सिंह - फोटो : Social media
इस साक्षात्कार में हनी ने कहा, 'जब मैं बीमार पड़ा तो जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा था। मैंने शाहरुख खान के साथ स्लैम टूर किया था। मैंने स्टार प्लस के एक प्रोजेक्ट पर काम किया था, जिसका नाम मैंने चुना था। मैंने इस शो को पूरे एक साल के लिए डिजाइन किया था। जब शो शुरू हुआ था तो काफी काम था। मैं एक पंजाबी फिल्म भी कर रहा था। ढेर सारी बातें हो रही थीं। जब मैं रॉ स्टार के सेट पर मैं बाइपोलर डिसऑर्डर और साइकोटिक लक्षणों से जूझ रहा था और मुझे नहीं पता था कि मुझे इस तरह की कोई बीमारी है। तब मैंने कहा कुछ प्रॉब्लम है मेरे दिमाग में, कुछ हो गया है। मुझे इसे ठीक करना है।'
Surinder Kapoor: कपूर खानदान के इस शख्स ने दिया था बोनी कपूर के पिता को रहने का ठिकाना, यूं हाथ लगी पहली फिल्म
विज्ञापन

3 of 4
हनी सिंह - फोटो : Social media
हनी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ' मेरे परिवार ने मुझे बहुत कुछ कहा लेकिन मैंने उनसे कह दिया था मुझे कुछ नहीं करना, मुझे इसे ठीक करना है। मुझे पांच साल लग गए, मैं बेहतर हो गया। मैं ठीक होने के बाद म्यूजिक बनाने पर काम करना चाहता था। मैंने अपनी मां से कहा, मैं कुछ भी करने में असमर्थ हूं। उन्होंने मुझसे कहा, तुमने म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर शुरुआत की थी, बीट्स लिखना शुरू करो... मेरे गाने हिट हो गए, मैं वापसी कर रहा था, लेकिन मुझे कमबैक के दौरान असफलताओं का सामना करना पड़ रहा था।' अपने कमबैक में मिली असफलता की बात को याद करते हुए हनी सिंह बोले,' मैं मोटा था, लोगो ने कहा, यह वह लुक नहीं है। मेरा गाना हिट हो रहा था लेकिन लोग मुझे स्वीकार नहीं कर रहे थे।'
Box Office Report: रिलीज से पहले ही 'सर्कस' ने 'अवतार 2' के आगे टेके घुटने, ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल
विज्ञापन

4 of 4
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी गायक और रैपर हनी सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह को 'ब्राउन रंग','अचको मचको', 'ब्लू आइज', 'देसी कलाकर' जैसे कई गानों के लिए जाना जाता है। हनी सिंह ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने नाम का सिक्का जमाया है। हनी सिंह ने 'कॉकटेल', 'सन ऑफ सरदार', 'रेस 2', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'भूतनाथ रिटर्न्स', 'सिंघम रिटर्न्स', 'की एंड का', 'पागलपंती' और 'भूल भुलैया 2' जैसी फिल्मों में हिट गानों के लिए अपनी आवाज दी है। हाल ही में, उन्होंने फिल्म रंगीला के 'याई रे' का रीमिक्स रिलीज किया है। हनी सिंह अपने इस समय अपने गाने के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन किया। इस गाने में उनके  साथ मॉडल यूलिया वंतूर दिखाई दे रही हैं। 
Jhoome Jo Pathaan: 'झूमे जो पठान' के व्यूज 18 मिलियन के पार, क्या टूटेगा 'बेशरम रंग' का रिकॉर्ड?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें