भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ठीक शपथ ग्रहण के दिन देश के नाभिकीय कार्यक्रमों के जनक होमी जहांगीर भाभा की एक विमान दुर्घटना में हुई मौत की कहानी को अब परदे पर उतारने की तैयारी है। फोकस एक बार फिर इस दुर्घटना की ‘साजिश’ से पर्दा उठाने पर रहने की बात कही जा रही है। भारत के मशहूर अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन को विदेशी ताकतों के इशारे पर एक जासूसी कांड में फंसाने की घटना पर हाल ही में अभिनेता, निर्देशक आर माधवन ने फिल्म ‘रॉकेट्री’ पूरी की है और इस फिल्म के ट्रेलर की कामयाबी ने तमाम फिल्मों के तमाम बंद पड़े पिटारे फिर से खोल दिए हैं।