हॉलीवुड फिल्मों से लेकर हॉलीवुड स्टार्स तक का भारत में अलग की क्रेज देखने को मिलता है। हॉलीवुड के स्टार्स की लोगों के सिर पर इतनी दीवानगी है कि लोग इनकी हर छोटी से छोटी बात पर नजर रखते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन सितारों के पीछे हम पागल रहते हैं, वे सभी हमारे बॉलीवुड सेलेब्स के दीवाने हैं। बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने अभिनय और लुक्स से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। उनके अंदर इतनी प्रतिभा है कि सिर्फ देश के लोग ही नहीं बल्कि दुनिया इनकी दीवानी है। इसी की वजह से हॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार बॉलीवुड के बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं ये सितारे खुद बॉलीवुड सितारों के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं। आज हम इस रिपोर्ट में आपको ऐसे ही हॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड सितारों के साथ काम करना चाहते हैं।