लियोनार्डो डिकैप्रियो
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेताओं की लिस्ट में तीसरा नाम लियोनार्डो डिकैप्रियो का है। बता दें कि अभिनेता ने मार्टिन स्कॉर्सेज़ की आगामी फिल्म 'किलर ऑफ द फ्लावर मून' के लिए 239.83 करोड़ रुपये (0.030 बिलियन डॉलर) लिए हैं। ब्रैड पिट, जिन्होंने अनटाइटल्ड 'फॉर्मूला 1' ड्रामा के लिए 239.83 करोड़ रुपये (0.030 बिलियन डॉलर) चार्ज किए हैं। वहीं 'एक्सट्रैक्शन 2' के लिए क्रिस हेम्सवर्थ, 'इक्वलाइज़र 3' के लिए डेनजेल वाशिंगटन, 'फास्ट एक्स' के लिए विन डीजल, 'जोकर 2' के लिए जोकिन फीनिक्स, 'वेनम 3' के लिए टॉम हार्डी, 'स्पिरिट' के लिए विल फेरेल और 'रयान रेनॉल्ड्स' ने 159.89 करोड़ रुपये (0.02 बिलियन डॉलर) लिए हैं। इसके अलावा सूची में मार्गोट रोबी और रयान गोसलिंग का नाम भी शामिल है।