कपिल निर्मल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजस्थान के निराले पकवान
‘बाल शिव‘ में ताड़कासुर का किरदार निभा रहे कपिल निर्मल से हमने राजस्थान की होली के बारे में जाना। वह बताते हैं ‘‘राजस्थान की होली दूसरे राज्यों से थोड़ी अलग है। रंगों से होली खेलने के अलावा, होली से जुड़े रीति-रिवाज राजस्थान में इस त्योहार के आकर्षण को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। यहां पर आप भांग, ठंडाई या होली के ढेरों पारंपरिक पकवानों जैसे कि पनीर लौंगगट्टा, मिर्ची पापड़, केर सांगरी, गट्टे की सब्जी और पकौड़ा कढ़ी का आनंद उठा सकते हैं। आपकी स्वादेंद्रियों को तृप्त करने के लिये यहां पर ऐसे ढेरों पकवान होली के मौके पर खासतौर से बनाए जाते हैं। लेकिन असल में सदियों से चली आ रही कहानियां, रिवाज और परंपरायें राजस्थान की होली को खास बनाते हैं। अलग-अलग शहरों में होली के अलग-अलग भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जैसे कि माली होली, गैर होली, धुलंडी होली और डोलची होली, जोकि भव्य और शाही समारोह हैं। राजस्थान को यहां के राजसी ठाट-बाट के लिये जाना जाता है और यहां पर परिधानों से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक होली का पूरा अनुभव ही भव्य और रोमांचक होता है।”