होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। बीते साल कोरोना वायरस ने होली के त्योहार के सेलिब्रेशन पर पानी फेरने का काम किया था लेकिन इस बार देशभर में धमाकेदार अंदाज में होली का त्योहार मनाया जाएगा। बॉलीवुड में भी हमेशा से धूमधाम से होली मनाई जाती है। खास बात ये है कि कई सेलेब्स इस त्योहार पर अपने घर में एक शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं, जहां पर सितारों का जमावड़ा लगता है। इस मौके पर तमाम सितारे रंगों में डूबे हुए दिखाई देते हैं। आज इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड घरानों की पॉपुलर होली के बारे में बताने जा रहे हैं, साथ ही उन पार्टी की कुछ पॉपुलर तस्वीरें भी दिखाएंगे।