फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिलने में हो रही देरी से दुखी हैं हितेन तेजवानी, कहा- 'हम उसे शांति नहीं दे रहे'

Mon, 28 Sep 2020 05:38 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हितेन तेजवानी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @hittentejwani @sushantsinghrajput
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक सुशांत को इंसाफ नहीं मिल पाया है। महीनों से चल रही जांच में भी अब तक कुछ सामने नहीं आ पाया। बल्कि ये केस अब किसी और दिशा में ही मुड़ गया है। जिससे टेलीविजन अभिनेता हितेन तेजवानी बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पवित्र रिश्ता - फोटो : फाइल फोटो
टेलीविजन अभिनेता हितेन तेजवानी ने 'पवित्र रिश्ता' धारावाहिक में सुशांत की जगह ली थी। जब सुशांत ने फिल्मों में अपने आप को आजमाने के लिए इस धारावाहिक को अलविदा कहा था, तब हितेन ने ही उनकी जगह ली थी। सुशांत के निधन से हितेन भी दुखी हैं। अब हाल ही में हितेन ने इस केस को जल्द खत्म करने की इच्छा जताई है। उनका मानना है कि जब तक ये केस चलता रहेगा तब तक सुशांत की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
हितेन तेजवानी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram @hittentejwani @sushantsinghrajput
हितेन तेजवानी ने हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान हितेन ने सुशांत के मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हितेन ने कहा कि, 'हम सुशांत सिंह केस का समापन चाहते हैं। जिंदगी आगे बढ़ती रहती है और हमारे पास याद करने के लिए कुछ यादें ही होती हैं। लेकिन इस केस में जो भी अव्यवस्था हो रही है, उससे हम उसे शांति से नहीं रहने देंगे। इसलिए इस केस का अंत होना जरूरी है'।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला करार दे दिया गया था। लेकिन सुशांत के परिवार ने उनकी मौत के करीब एक महीने बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर इस केस का रुख बदल दिया था। मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। लेकिन अब तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
सीबीआई की जांच शुरू होते ही इस मामले में ड्रग्स का एंगल भी सामने आ गया है। जिसके चलते रिया चक्रवर्ती को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं इस मामले में कई बड़े नाम भी सामने आए हैं, जिससे ये केस एक अलग ही दिशा में मुड़ गया है। सुशांत का केस एक तरह से ठंडे बस्ते में चला गया है। जिससे उनके फैंस और परिवार के लोग भी मामले में न्याय की आशा खोते जा रहे हैं। सभी बस ये चाहते हैं कि फिलहाल के लिए ड्रग्स केस को साइड में रखकर और पहले सुशांत केस का निपटारा किया जाए।

पढ़ें: जब कटरीना कैफ ने बताया था रणबीर कपूर को बुरा निर्माता, ऐसी थी अभिनेता की प्रतिक्रिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें