करण राजदान
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक करण राजदान इस फिल्म के निर्माता और लेखक भी हैं। वह कहते हैं, ‘मेरी फिल्म ‘हिंदुत्व’ प्यार, दोस्ती, छात्र राजनीति और हिंदुत्व के वास्तविक सार के बारे में है। फिल्म हिंदूवाद के बारे में कुछ ऐसे विवरण प्रकट करेगी, जिसे देश के कुछ हिंदू भी नहीं जानते हैं। राजनीतिक हलकों में इस बात की बहुत चर्चा हुई है कि हिन्दू धर्म और हिंदुत्व के बीच एक बड़ा अंतर है। जहां हिन्दू धर्म को एक शांतिपूर्ण जीवन शैली माना जाता है, जबकि हिंदुत्व को कट्टरपंथी और चरमपंथी के रूप में बताया जा रहा है और हिंदुत्व का पालन करने वाले हिंदुओं को कट्टरपंथियों के रूप में चित्रित किया जा रहा है।’