फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ वाले मामले में नेहा धूपिया पर भड़के हिंदुस्तानी भाऊ, कहा- 'मारता नहीं तो क्या सुसाइड...'

Tue, 17 Mar 2020 12:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hindustani Bhau - फोटो : ट्विटर
रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के ऑडिशन में एक लड़के को गाली देने के बाद से बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धुपिया सुर्खियों में हैं। उनपर फर्जी नारीवादी होने का आरोप लगाया जा रहा है। नेहा धूपिया का यह वीडियो इतना वायरल हो जाएगा इसका अंदाजा खुद उन्हें भी नहीं होगा। मामले को बढ़ता देख नेहा ने सोशल मीडिया पर सफाई भी दी। लेकिन लगता है हिंदुस्तानी भाऊ ने नेहा को माफ नहीं किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Hindustani Bhau - फोटो : twitter

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ ने नेहा धूपिया के इस 'इट्स हर चॉइस' पर ऐतराज जताया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह नेहा धूपिया का क्लास लगा रहे हैं। वीडियो में भाऊ कह रहे हैं- 'आपने उस लड़के को कितनी गंदी गालियां दी हैं। पब्लिक ने आपको खूब काम दिया है लेकिन अब आप लोगों के दिल में जगह नहीं बना पाईं।'

विज्ञापन

3 of 4
Hindustani Bhau - फोटो : twitter
भाऊ ने आगे कहा- आपने लड़के से कहा कि उसने थप्पड़ मारकर ठीक नहीं किया। पांच ब्वॉयफ्रेंड रखना लड़की की अपनी मर्जी हो सकती है लेकिन मैं जानना चाहता हूं थपप्ड़ नहीं मारता तो क्या आत्महत्या कर लेता। हम सब प्यार में विश्वास की उम्मीद करते हैं। लोगों की इज्जत करो, गालियां मत दो वरना फिर से ये लोग आपको घर पर बैठा देंगे। भाऊ ने लड़कियों से अपील करते हुए कहा है कि वे नेहा की बातों को फॉलो ना करें और किसी को प्यार में धोखा ना दें।
विज्ञापन

4 of 4
neha dhupia - फोटो : social media
नेहा इन दिनों रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के रिवॉल्यूशन सीजन में बतौर मेंटर देखी जाती हैं। इसी शो के एक एपिसोड में एक लड़की को थप्पड़ मारने पर नेहा धूपिया ने उस कंटेस्टेंट को नेशनल टीवी पर गुस्से में गालियां दीं। नेहा धूपिया का इस तरह का बर्ताव देखकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। नेहा धूपिया ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक बड़ा नोट लिखा। इस नोट में उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताते हुए सफाई पेश की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें