मुंबई में एक 28 वर्षीय कास्टिंग डायरेक्टर को अभिनेत्री की प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर लीक करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ थी। अभिनेत्री की उम्र 27 साल बताई जा रही है। पीटीआई की खबर के मुताबिक आरोपी की पहचान महावीर तक उर्फ नकुल के रूप में हुई है।