फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapan Sengupta: मशहूर कंपोजर सपन सेनगुप्ता का निधन, जगमोहन बख्शी के साथ खूब जमी थी जोड़ी

Sun, 16 Oct 2022 03:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sapan Sengupta - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के मशहूर कंपोजर, फिल्म डायरेक्टर सपन सेनगुप्ता का निधन हो गया है। उनकी जोड़ी दिवंगत म्यूजिक कंपोजर जगमोहन बख्शी के साथ खूब जमी। सपन-जगमोहन की जोड़ी काफी लोकप्रिय हुई। दोनों ने मिलकर 60 और 70 के दशक की कई फिल्मों का संगीत दिया। उनकी अधिकांश कंपोजिशन बॉलीवुड के दिवंगत गीतकार नक्श लायलपुरी के गीतों पर आधारित थीं, लेकिन उन्होंने इंदीवर, शैलेंद्र और एम.जी. हशमत के साथ भी खूब काम किया। 

विज्ञापन

टीवी सीरियल्स का म्यूजिक भी किया कंपोज
रिपोर्ट्स सपन-जगमोहन की जोड़ी ने 61 हिंदी फिल्मों, 20 पंजाबी फिल्मों, सात बंगाली फिल्मों और पांच भोजपुरी फिल्मों का म्यूजिक कंपोज किया। इसके अलावा इस खूबसूरत जोड़ी ने कई टीवी सीरियल्स का म्यूजिक भी कंपोज किया था। सपन-जगमोहन की जोड़ी ने मिलकर 'मैं तो हर मोड़ पर' (चेतना), 'हम हैं जहां', (कॉल गर्ल) 'ऐ मेरे दिल दीवान' (लाल कोठी) जैसे गानों का म्यूजिक कंपोज किया। 

Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, 'सालार' से फर्स्ट लुक आया सामने

ले लिया था रिटायरमेंट
आखिरी वक्त में सपन सेनगुप्ता ने संगीत से रिटायरमेंट ले लिया था। एक मीडिया बातचीत के दौरान खुद उन्होंने यह बात कही थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, 'अब जो काम चल रहा है, वैसा काम हम नहीं कर सकते।' साथ ही उन्होंने एस.डी बर्मन के साथ अपने मधुर रिश्तों का भी जिक्र किया था। सपन सेनगुप्ता ने बताया था कि एस.डी. बर्मन का उन पर हमेशा विशेष स्नेह रहा।   

MS Dhoni: क्रिकेट के बाद अब अभिनय पारी की शुरुआत करेंगे धोनी, साउथ एक्टर्स के साथ आएंगे नजर
विज्ञापन

एसडी बर्मन का मिला खूब स्नेह
सपन सेनगुप्ता दिवंगत बंगाली निर्देशक पंकज मलिक के शिष्य रहे हैं। वह उनके पड़ोस में रहते थे और पंकज मलिक से संगीत सीखा। इसके बाद वर्ष 1957 में वह मुंबई चले आए थे। यहां एसडी बर्मन से उनकी मुलाकात हुई। एसडी बर्मन का सपन सेनगुप्ता पर विशेष स्नेह रहा। एक बातचीत के दौरान सपन सेनगुप्ता ने बताया था, 'एसडी बर्मन दादा के यहां किसी को आने की इजाजत नहीं थी। कोई बिना पूछे नहीं जा सकता था, लेकिन मुझे वो हमेशा बुलाते थे और प्यार से खातिरदारी करते थे।'

Drishyam 2 Trailer: परत दर परत होगा सच का खुलासा, 'दृश्यम 2' का शानदार ट्रेलर देखने के लिए हो जाएं तैयार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें