फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#हिंदीहैंहम: 'बाबूजी धीरे चलना' से लेकर 'जादूगर सैंया' तक, 50 के दशक के सदाबहार नगमे

Fri, 11 Sep 2020 04:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
1950 के गाने - फोटो : Social Media
14 सितंबर 1953 में पहली बार देशभर में हिंदी दिवस मनाया गया था। तभी से इस दिन को हर साल देशभर में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रभाषा हिंदी को न केवल देश के हर क्षेत्र में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रसारित करना है। हिंदी के प्रचार प्रसार में मनोरंजन जगत ने भी बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया है। हिंदी का रंग आपको गीतों पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में आपको सुनाते हैं 50 के दशक के वो हिंदी गीत जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।
विज्ञापन

गाना: बाबूजी धीरे चलना
फिल्म: आर पार

1954 में आई फिल्म 'आर पार' गुरु दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म थी। फिल्म में मुख्य भूमिका भी उन्होंने ही निभाई थी। इस फिल्म का ये बाबूजी धीरे चलना लोगों की जुबान पर बसा हुआ है। इस गीत को गुरु दत्त की पत्नी गीता दत्त ने ही अपनी आवाज से सजाया था।
विज्ञापन

गाना: ए दिल मुझे बता दे
फिल्म: भाई भाई

1956 में आई फिल्म 'भाई भाई' में अशोक कुमार, किशोर कुमार, निम्मी, निरुपा रॉय और अभिनेत्री श्यामा थीं। फिल्म का निर्देशन एम वी रमन ने किया था। फिल्म का गाना 'ए दिल मुझे बता दे' गीता दत्त ने गाया था। ये सदाबहार गीत आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।

गाना: सैंया दिल में आना रे
फिल्म: बहार

1951 में आई फिल्म 'बहार' का गाना 'सैंया दिल में आना रे' आज भी कई लोगों की पसंद है। इस गाने के कई रीमिक्स वर्जन भी बन चुके हैं। लेकिन असल गीत की बात फिर किसी गाने में नजर नहीं आई। ये गाना अभिनेत्री वैजयन्ती माला पर फिल्माया गया था। गाने को शमशाद बेगम ने अपनी आवाज दी थी।
विज्ञापन

गाना: ठंडी हवा काली घटा
फिल्म: मिस्टर एंड मिसेज 55

1955 में आई फिल्म 'मिस्टर एंट मिसेज 55' मधुबाला और गुरुदत्त को लेकर बनाई गई थी। फिल्म का गीत ठंडी हवा काली घटा आज भी खूब पसंद किया जाता है। इस गीत को गुरुदत्त की पत्नी गीता दत्त ने अपनी मधुर आवाज दी थी।
विज्ञापन

गाना: ओ निगाहें मस्ताना
फिल्म: पेइंग गेस्ट

1957 में रिलीज हुई फिल्म 'पेइंग गेस्ट' देव आनंद और नूतन को लेकर बनाई गई थी। फिल्म का गाना भी इन्हीं पर फिल्माया गया था। जिसे उस जमाने के साथ ही इस जमाने में भी खूब पसंद किया जाता है। इस गीत को किशोर कुमार और आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी।
विज्ञापन

गाना: जादूगर सैंया
फिल्म: नागिन

1954 में आई फिल्म 'नागिन' प्रदीप कुमार, वैजयन्ती माला, जीवन, मुबारक और सुलोचना स्टारर थी। फिल्म का गाना जादूगर सैंया बहुत फेमस हुआ था। फिल्म के गाने को लता मंगेशकर  ने अपनी आवाज दी थी।

गाना: सुन सुन जालिमा
फिल्म: आर पार

गुरु दत्त की फिल्म 'आर पार' का एक गाना और है जो उस समय में पसंदीदा हुआ करता था। ये गाना था 'सुन सुन जालिमा'। गाना गीता दत्त और मोहम्मद रफी ने गाया था।

गाना: ओ लेके पहला पहला प्यार
फिल्म: सीआईडी

1956 में आई फिल्म 'सीआईडी' में देव आनंद, वहीदा रहमान और शकीला थे। फिल्म का गाना ओ लेके पहला पहला प्यार आज भी बड़ा मशहूर है। इस गाने के कई रीमेक भी बने हैं। इस गाने को आवाज शमशाद बेगम और मोहम्मद रफी ने दी थी।

गाना: ओ रात के मुसाफिर
फिल्म: मिस मैरी

1957 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस मैरी' मीना कुमारी और किशोर कुमार पर बनी थी। फिल्म का गाना ओ रात के मुसाफिर काफी मशहूर हुआ था। इस गाने को आवाज लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने दी थी।
विज्ञापन

गाना: उस पार साजन इस पार धरे
फिल्म: चोरी चोरी

1956 में आई फिल्म 'चोरी चोरी' में राज कपूर, नरगिस, प्राण और जॉनी वॉकर थे। फिल्म का गाना उस पार साजन इस पार धरे भी उस समय मशहूर हुआ था। फिल्म का निर्देशन अनंत ठाकुर ने किया था। तो वहीं ये गाना लता मंगेशकर ने गाया था।

पढ़ें: खाटी बनारसी अंदाज में नजर आए अभिनेता संजय मिश्रा, ट्विटर पर लिखा- कुछ घंटे तो कूल रहिए भाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें