फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर अमिताभ और अक्षय ने जताया आभार, कंगना रणौत ने लिया अंग्रेजी से पंगा

Tue, 15 Sep 2020 03:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, कंगना रणौत - फोटो : PTI
14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन पीछे नहीं रहे। अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक ने हिंदी का आभार जताया।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर ट्वीट किया, 'आज 'हिंदी दिवस' पर अनेक-अनेक शुभकामनाएं । भारत के कोने-कोने में विभिन्न भाषाएं हैं और सब की सब प्रबल हैं और सबका अपना अपना प्रबल स्थान है। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।'
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई
कंगना रणौत ने एक वीडियो साझा कर कहा, 'आज हिंदी दिवस के मौके पर लेते हैं अंग्रेजी से पंगा, मगर प्यार से। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, लेकिन राष्ट्र बोलने से कतराता है। जुबान से एबीसीडी जिस कॉन्फिडेंस से फूटती है, क ख ग उस आत्मविश्वास से क्यों नहीं निकलता? मां-बाप भी चौड़े होकर बताते हैं जब बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोलते हैं। अंग्रेजी में पैदल हो तो शर्म आ जाती है, लेकिन हिंदी में हाथ तंग हो तो माथे पर शिकन भी नहीं आती। भाषा कभी सोशल सर्कल का पासवर्ड बन जाती है तो कभी हमारे टैलेंट का सर्टिफिकेट।'

4 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना ने आगे कहा, 'फिल्मी दुनिया ने हमेशा ही मेरी अंग्रेजी का मजाक उड़ाया। मेरी आलोचना की। लेकिन उन्हीं के बीच रहकर मैंने हिंदी भाषा को सर्वोपरी रखा। इसके कारण मुझे मेरे काम में एक नया मुकाम मिला और भारी रूप से सफलता मिली। मैं हर मां से विनती करती हूं कि जैसे वह देसी घी के लड्डू वह अपने बच्चों को खिलाती हैं वैसे ही हिंदी भाषा की ऐसे ही उन्हें घुट्टी पिलाएं। क्योंकि जो स्वाद देसी पराठों में है वह पिज्जा और बर्गर में नहीं होता। जो अपनापन मां शब्द में है वह मॉम में नहीं होता।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर लिखा, 'मेरे माता पिता ने मुझे हमेशा सिखाया कि उस भाषा का सदा सम्मान करो जिसमें तुम सोचते हो और सपने देखते हो। मेरे लिए वो भाषा हिंदी है। जीवन में मेरे सपने हिंदी फिल्मों के माध्यम से ही सच हुए। हिंदी में अपने विचारों को अभिव्यक्त कर पाने पर मुझे गर्व है। #हिंदी_दिवस की शुभकामनाएं'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें