फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान ने पिता के निधन के चार दिन बाद लिखा भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

Sun, 25 Apr 2021 07:33 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान अपने पिता के साथ - फोटो : Instagram
बीते दिनों अभिनेत्री हिना खान के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए कश्मीर गई हुई थीं। हिना के पिता के निधन पर फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया था। इसी बीच पिता के निधन के चार दिन के बाद हिना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया हैं कि कुछ समय के लिए वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान अपने पिता के साथ - फोटो : Instagram
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे पापा असलम खान 20 अप्रैल 2021 को हम सबको छोड़कर चले गए। इस मुश्किल वक्त में आप सभी ने मेरा और मेरे परिवार के बारे में चिंता की इसके लिए मैं आप सभी की आभारी हूं। मैं और मेरा परिवार अभी शोक में हैं, ऐसे में मेरे वर्क कमिटमेंट के लिए सोशल मीडिया अकाउंट मेरी टीम हैंडल करेगी। आपके सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया- हिना खान।'
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान अपने पिता के साथ - फोटो : Instagram
हिना खान ने अपने फैंस को जानकारी दी है कि वो सोशल मीडिया से कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले रही हैं। बता दें कि हिना बीते दिनों कश्मीर में शाहिर शेख के साथ आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं, उसी दौरान उन्हें ये दुखद खबर मिली थी।

4 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
बता दें कि हिना अपने पापा से बेहद करीब थीं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती थी। टीवी एक्ट्रेस हिना खान एक ट्रडिशनल कश्मीरी परिवार से हैं। शुरुआत में उनका एक्टर बनना किसी को भी पसंद नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हिना खान ने टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से डेब्यू किया था और इस शो में वो अक्षरा के किरदार में नजर आई थीं। अक्षरा के किरदार में दर्शकों ने हिना खान को काफी पसंद किया था। इसके बाद हिना खान 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें