फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरेंः 23वें यूके एशियाई फिल्म फेस्टिवल में दो हिंदी फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग और नवाब शाह हुए कोरोना संक्रमित

Sun, 25 Apr 2021 01:35 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म राहगीर द वेफर्स और तूफान मेल - फोटो : Twitter
ब्रिटेन में आयोजित होने वाले 23वें एशियन फिल्म फेस्टिवल में दो हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस आयोजन में आदिल हुसैन और तिलोत्तमा शोम स्टारर फिल्म ‘राहगीर द वेफर्स’ और आकृति सिंह की 'तूफान मेल' को ओपनिंग स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है।


23वें यूके एशियाई फिल्म फेस्टिवल में दो हिंदी फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग, आदिल हुसैन ने जाहिर की खुशी
विज्ञापन

2 of 5
पूजा बत्रा और नवाब शाह - फोटो : Instagram
देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारे भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इसी बीच अभिनेत्री पूजा बत्रा के पति नवाब शाह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है।


पूजा बत्रा के पति नवाब शाह भी कोरोना की चपेट में, अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर जताई चिंता
विज्ञापन

3 of 5
वरीना हुसैन - फोटो : Instagram
पिछले महीने सुपरस्टार आमिर खान ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया था और अब 'लवरात्रि' एक्ट्रेस वरीना हुसैन ने भी सोशल मीडिया को अलविदा कहने का फैसला किया है। वरीना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया छोड़ने को लेकर जानकारी दी। 

आमिर खान के बाद एक्ट्रेस वरीना हुसैन ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, बोलीं- ढोंग छोड़ दिया

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं और अब कोरोना संक्रमितों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद लोगों की मदद के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। हालांकि सोनू ने पूरे कोरोना काल में लोगों की मदद की है लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कुछ किया कि उनकी जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने गंभीर रूप से एक बीमार लड़की को हैदराबाद के अस्पताल में एयरलिफ्ट कराया है।

एक बार फिर मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, गंभीर रूप से बीमार लड़की को हैदराबाद के अस्पताल में कराया एयरलिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी और कंगना रणौत - फोटो : Instagram
देश में कोरोना की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।अस्पतालों में खत्म हो रहे ऑक्सीजन सिलेंडर और बाजार में दवाओं की कमी ने देश को बड़ी मुश्किल में लाकर खड़ा कर दिया है। हर तरफ लोग परेशान नजर आ रहे हैं और ऐसे में एक बार फिर देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए वो क्या कर रहे हैं? वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो पीएम के बचाव में आ गए हैं। इसमें अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम भी शामिल हैं। हालांकि कंगना का पीएम का बचाव करना रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह को पसंद नहीं आया जिसके बाद से ट्वीटर पर बहस शुरू हो गई।


कंगना रणौत ने पीएम मोदी को बताया देश के पिता जैसा, रिटायर्ड IAS अधिकारी बोले- आयोडिन युक्त नमक खाओ बेटा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें