फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान ने दिखाया अपना अभिनय जौहर, सेकंड में बदले ऐसे-ऐसे भाव कि देखते रह गए फैंस

Sun, 18 Apr 2021 10:14 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
हिना खान आज मनोरंजन जगत में काफी जानी-पहचानी सिलेब्रिटी हैं जो उन सितारों की लिस्ट में हैं, जिन्होंने अपने टैलंट के दम पर खुद का नाम बनाया है। टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मशहूर हुईं अक्षरा यानी हिना खान को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। हिना सोशल पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाते हैं। इस बीच हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टिंग चैलेंज के तहत एक वीडियो शेयर किया है। इस कुछ सेकेंड के वीडियो में अपने अभिनय का जौहर दिखातीं अभिनेत्री पल-पल में कई तरह के एक्सप्रेशन दे रही हैं। कभी वो रो रही हैं तो कभी नाराजगी जाहिर कर रही हैं। हालांकि इस वीडियो में हिना की आवाज नहीं है, लेकिन उनके भाव हर चीज समझा रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
वहीं, अभिनेत्री के इस वीडियो को देखकर फैंस से लेकर स्टार तक हैरान हैं। हिना के इस वीडियो की कई सेलेब्स ने तारीफ की है। वहीं, फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें एक्सप्रेशन्स क्वीन बताया तो दूसरे ने इमोशन क्वीन कहा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि उनका ये वीडियो देख उसके रोंगटे खड़े हो गए। वहीं, कुछ यूजर्स उनसे रोजा को लेकर भी पूछते नजर आए।

4 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। इसके चलते वह अपने फैंस के संपर्क में भी रहती है। फैंस भी उनकी फोटो और वीडियो को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक सवाल सेशन के दौरान एक फैन ने लिखा था कि वह उनकी हॉटनेस के खिलाफ केस दायर करना चाहता है। इसके पीछे कारण यह है कि हिना खान अपनी हॉटनेस से सभी को मार देना चाहती हैं। फैन ने लिखा था कि 'मैं आपके ऊपर केस करूंगा कि इतनी गर्मी में हमें अपनी हॉटनेस से मार डालना चाहती हैंl' इसपर हिना खान ने हंसते हुए लिखा था कि 'कर दीजिएl'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan - फोटो : instagram
बता दें कि हिना खान और स्टेबिन बेन का फीचर गाना 'बेदर्द' रिलीज हो चुका है। इस हार्टब्रेकिंग गाने को स्टेबिन बेन ने ही गाया है। ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने को पॉकेट एफएम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। येे गाना भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। लोग इसे काफी पसंद कर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें