माला सिन्हा
कहा जाता है कि एक्ट्रेस माला सिन्हा अपनी बेटी की असफलता से काफी निराश हो गई थीं और इसलिए वो लाइमलाइट से हमेशा के लिए दूर हो गईं। अब वो अपनी बेटी के साथ मुंबई में कही रह रही हैं। माला सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। जिसमें 'अपने हुए पराए', 'फूल बने अंगारे', 'कर्मयोगी', 'धूल का फूल', 'आसरा', 'दो कलियां', 'आंखें', 'दिल तेरा दीवाना', 'हरियाली और रास्ता', 'हिमालय की गोद में', 'दिल तुझको दिया', 'नसीब', 'नया जमाना', 'लाल बत्ती', 'गुमराह', 'अनपढ़' जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं।