माहिरा खान की पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि भारत में भी एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। जब से उन्होंने शाह रुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम किया है, तब से फैंस उनके दीवाने हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद बॉलीवुड से लेकर पाकिस्तान के कई कलाकारों एक्ट्रेस को मुबारकबाद दी है। वहीं, हाल ही में टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान ने माहिरा खान के बेटे अजलान को लेकर बात की है और उन्होंने उसकी तारीफ की है।