फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके घर नहीं गई थीं हिना खान, फैन ने पूछा तो बताई वजह

Mon, 06 Sep 2021 09:01 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान- सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का दो सितंबर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। भले उनकी मौत के दो दिन बीत चुके हैं लेकिन इस सच को लोग अभी भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। सिद्धार्थ की मौत के बाद टीवी जगत के तमाम सितारे उनके घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। यही नहीं, उनकी शवयात्रा और अंतिम संस्कार के वक्त भी टीवी के तमाम दिग्गज कलाकार मौजूद रहे। इस दौरान बिग बॉस सीजन 14 में सिद्धार्थ के साथ रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान कहीं नजर नहीं आईं। ऐसे में सिद्धार्थ के फैंस को हिना खान की गैरमौजूदगी खली। इस बारे में सोशल मीडिया पर उनके सवाल भी पूछे जाने लगे। जब ये सिलसिला बढ़ने लगा तो हिना खान ने इस बारे में जवाब दिया। ऐसे में हिना ने सोशल मीडिया यूजर जवाब दिया है। इसके बाद अभिनेत्री का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान- सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : हिना खान- सिद्धार्थ शुक्ला
दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने हिना खान से पूछा, 'हिना प्लीज आप सिड के क्लोज होने के बाद भी नहीं गईं...प्लीज ऐसा क्या था कि आप उनके घर तक नहीं गईं?' सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्वीट के बाद सैड इमोजी भी बनाए हैं।




 
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान- सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : हिना खान- सिद्धार्थ शुक्ला
एक्ट्रेस ने यूजर के ट्वीट को रीट्वी ट करते हुए इस सवाल का जवाब दिया है।हिना खान लिखती हैं, 'सर मैं मुंबई में नहीं हूं। एयरपोर्ट पर मैंने दिल तोड़ देने वाली ये खबर सुनी। अभी भी मुंबई में नहीं हूं।' अपनी बात लिखने के बाद हिना खान ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाए हैं।



 

4 of 5
हिना खान- सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : हिना खान- सिद्धार्थ शुक्ला
गौरतलब है कि सिद्धार्थ और हिना बिग बॉस 14 में सीनियर्स बनकर गए थे और वहां दो हफ्ते रुके थे। सिद्धार्थ के निधन के बाद हिना ने ट्वीट कर लिखा था, 'जब हमें जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव होते हैं तो हम जीवन को ज्यादा बेहतर तरह से समझ पाते हैं।लेकिन जिंदगी बहुत ही अप्रत्याशित रूप में सामने आती है। मैं इस मुश्किल समय में सिद्धार्थ के परिवार को सांत्वना देना चाहती हूं।आप सभी के मन की शांति के लिए मैं प्रार्थना करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 1 सितंबर की रात सिद्धार्थ एक दवा खाकर सोए थे लेकिन रात के तीन बजे बेचैनी के कारण उनकी आंख खुल गई थी। उस वक्त उनकी मां ने उन्हें पानी पीकर सोने के लिए कहा था। इसके बाद जब सुबह अलार्म बंद होने के बाद भी सिद्धार्थ नहीं उठे तो उनकी मां को इस तरह से सोना अजीब लगा। मां ने तुरंत डॉक्टर को फोन किया और फिर सिद्धार्थ को लेकर कूपर अस्पताल पहुंचीं जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें