फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: हिना खान का परिवार हुआ कोरोना पॉजिटिव, अभिनेत्री की तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

Sun, 09 Jan 2022 02:55 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री हिना खान के पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ अभिनेत्री ने कई सेल्फी भी शेयर की हैं, जिसे देखकर उनके प्रशंसक काफी चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
दरअसल, पूरे परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से हिना को घर पर हर समय मास्क लगाए रखना पड़ता है। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर लाल निशान पड़ गए हैं, जिसकी तस्वीर अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इन तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसक काफी परेशान हो गए हैं। हालांकि अभिनेत्री इस मुश्किल वक्त का डटकर सामना कर रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को भी इंस्पायर करने की कोशिश की है।
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
हिना ने लिखा, “कड़वी सच्चाई: इन दिनों जीवन और इंस्टाग्राम दोनों ही अच्छे दृश्यों के साथ अच्छी तस्वीरों के बारे में हैं..लेकिन जब यह 2020×2 (2022) है तो मुझे लगता है कि वास्तविकता 2020 से दोगुनी खतरनाक है… जब परिवार में हर कोई कोरोना पॉजिटिव हो और आप घर में एकमात्र नेगेटिव हो, तो आपको 24×7 मास्क और सैनिटाइटर का इस्तेमाल करना पड़ता है। पूरे परिवार की देखभाल करनी पड़ती है….पीछे निशान होंगे .. ठीक वैसे ही जैसे अभी मेरे चेहरे पर हैं 24/7 मास्क पहनने की वजह से।"

4 of 5
हिना खान साड़ी स्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan
अभिनेत्री आगे लिखती हैं, "लेकिन जैसा कि वे कहते हैं कि जब जीवन खुद को एक बाधा की तरह पेश करती है .. तो अपको एक निंजा योद्धा बनना पड़ता है .. या कम से कम कोशिश करनी पड़ती है ... और यह पोस्ट आपको यह बताने के लिए है कि कोशिश करना काफी है .... आइए हम सब इसे फिर से लड़ने की कोशिश करें .. लड़ाई के निशान के साथ .. एक योद्धा की तरह ... यह भी बीत जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले साल अप्रैल में, हिना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। “मेरे और मेरे परिवार के लिए इन अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अपने डॉक्टरों के मार्गदर्शन के बाद, मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है और सभी आवश्यक सावधानी बरती रही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें