फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान को 14 फरवरी की दोहरी खुशी, धूमधाम से मनाया अपने ‘वैलेंटाइन’ का जन्मदिन

Sun, 14 Feb 2021 05:15 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान, रॉकी जयसवाल - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

अभिनेत्री हिना खान के लिए 14 फरवरी बेहद खास दिन है। सिर्फ इसलिए नहीं कि इस दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है बल्कि इसलिए भी क्योंकि उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल का इसी दिन जन्मदिन है। इस वजह से यह उनके लिए दोहरी खुशी वाला होता है। तो अभिनेत्री ने आज बड़े धूम धाम से अपने ब्वॉयफ्रेंड के जन्मदिन का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर की हैं।

विज्ञापन

2 of 5
हिना खान, रॉकी जयसवाल - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

अपने सारे सेलिब्रेशन की झलक हिना ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। इसमें वह पहले रॉकी के साथ बर्थडे केक काटते और फिर उनके साथ रोमांटिक डांस करती दिख रही हैं। पार्टी में 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है कि कांची सिंह समेत कई टीवी सेलेब्स मौजूद रहे।

विज्ञापन

3 of 5
हिना खान, रॉकी जयसवाल - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

बता दें हिना कुछ दिन पहले ही बिग बॉस 14 के घर से लौटी हैं। उन्हें वहां गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सुपर सीनियर के तौर पर प्रवेश मिला था। इस दौरान उनसे मिलने रॉकी जयसवाल अकसर आया करते थे। रॉकी ने हिना को खूब सपोर्ट किया और बाहर भी लोगों से उन्हें सपोर्ट करने की अपील की।

4 of 5
हिना खान, रॉकी जयसवाल - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

हिना खान ने रॉकी के साथ अपने संबंधों को बिल्कुल खुला रखा है और उनके साथ सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें भी डालती रहती हैं। इनकी प्यारी लव स्टोरी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। कुछ दिन पहले ही हिना मालदीव भी गई थीं। यहां रॉकी भी उनके साथ थे। फिर चाहे ईद की बात हो या दीवाली ये दोनों मिलकर खूब एंजॉय करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी जयसवाल का जन्मदिन - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

हिना का कहना है कि रॉकी हर स्थिति में उनके साथ खड़े होते हैं। वहीं ये दोनों की प्रेम कहानी कोई नई नहीं बल्कि काफी पुरानी है। इनका रिश्ता काफी मजबूत है। कहा जाता है कि ये 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के लिए सीरियस भी दिखते हैं। कहते हैं इनकी मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर 2009 में हुई थी। हिना ने इस शो में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था, वहीं रॉकी इस शो के एग्जीक्यूटिव प्रॉड्यूसर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें