हिमेश रेशमिया ने 23 जुलाई को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर हिमेश पत्नी सोनिया कपूर के साथ सिदि्धविनायक मंदिर पहुंचे । यहां दोनों ने गणपति का आशीर्वाद लिया। मंदिर के बाहर दोनों को स्पॉट किया गया। हिमेश और सोनिया की साथ में तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों ने मीडिया को पोज भी दिए।
विज्ञापन
2 of 5
himesh reshammiya
- फोटो : social media
इस दौरान हिमेश और सोनिया पिंक कॉम्बिनेशन के कपड़े पहने नजर आए । सोनिया ने पिंक कलर का सूट पहना था । वहीं हिमेश पिंक कोट-पैंट में दिखे । बता दें कि हिमेश उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने सोनिया कपूर से गुपचुप शादी रचा ली थी । शादी में कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे ।
विज्ञापन
3 of 5
himesh reshammiya
- फोटो : social media
हिमेश ने साल 2017 में 22 साल पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए पहली पत्नी कोमल को तलाक दे दिया था। दोनों के बीच कभी भी विवाद की कोई खबर नहीं आई लेकिन अचानक दोनों के तलाक के तलाक से हर कोई हैरान था । हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई 2018 को लोखंडवाला अपार्टमेंट में सात फेरे लिए थे।
4 of 5
himesh reshammiya
- फोटो : social media
शादी गुजराती रीति-रिवाजों से हुई। हिमेश और सोनिया 10 साल तक रिलेशन में थे। सोनिया एक टीवी एक्ट्रेस हैं। सोनिया 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रीमिक्स', 'यस बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया ने कहा था कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और उनके परिवार का हर सदस्य इस फैसले की इज्जत करता है। सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की अच्छी दोस्त हैं। बता दें कि हिमेश रेशमिया और कोमल का एक बेटा भी है और तलाक के बाद दोनों मिलकर उसका ख्याल रख रहे हैं।