akshay kumar
- फोटो : social media
इससे पहले अक्षय कुमार ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी। अक्षय कुमार ने असम और काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ राहत कोष में 1-1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'असम में बाढ़ की वजह से हो रही हानि से दिल टूट गया है। वहां पर जितने भी इंसान और जानवर बाढ़ से जूझ रहे हैं, उन सभी को सहायता की बहुत आवश्यकता है। मैं मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा रेस्क्यू के लिए 1-1 करोड़ रुपये दान कर रहा हूं। आप सब से भी अपील है कि आप भी इसमें मदद करें।'