फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himesh Reshammiya: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हिमेश रेशमिया, पत्नी सोनिया संग रहते हैं आलीशान घर में

Wed, 23 Jul 2025 02:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Himesh Reshammiya Luxurious Life: 23 जुलाई को हिमेश रेश्मिया के 52वें जन्मदिन पर हम आपको उनके शानदार घर की एक झलक दिखा रहे हैं, जो न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि घर सजाने के लिए भी शानदार आइडिया देता है।
 
विज्ञापन
1 of 6
हिमेश रेशमिया - फोटो : यूट्यूब FarahKhanK‬
मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया भले ही एक्टिंग में ज्यादा सफलता न पा सके, लेकिन अपनी शानदार सिंगिंग के दम पर उन्होंने करोड़ों की दौलत कमाई। आज वो अपनी दूसरी पत्नी सोनिया कपूर के साथ मुंबई में एक आलिशान घर में रहते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
हिमेश रेशमिया - फोटो : यूट्यूब FarahKhanK‬
हिमेश रेशमिया की दूसरी शादी
हिमेश रेशमिया के गाने हमेशा लोगों की जुबान पर रहते हैं। सिंगिंग में उन्होंने खूब नाम कमाया, लेकिन एक्टिंग में वो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। उनकी लव लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी कोमल से हुई थी, जो 22 साल बाद 2016 में टूट गई। उनका एक बेटा स्वयं भी है। 2018 में हिमेश ने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से दूसरी शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ करीब 129 करोड़ रुपये बताई जाती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
हिमेश रेशमिया - फोटो : यूट्यूब FarahKhanK‬
खूबसूरत एंट्रेस
हिमेश और सोनिया मुंबई के लोखंडवाला में ओबेरॉय स्काई हाइट्स के एक बड़े अपार्टमेंट में रहते हैं। ये घर इतना शानदार है कि किसी बंगले से कम नहीं लगता। घर की एंट्री पर एक बड़ा और सुंदर एरेका पाम का पौधा लगा है, जो घर को शाही लुक देता है। जैसे ही आप अंदर जाते हैं, लकड़ी के स्टाइलिश दरवाजे नजर आते हैं।

4 of 6
हिमेश रेशमिया - फोटो : यूट्यूब FarahKhanK‬
शानदार लाउंज
हिमेश का लाउंज बेहद आलिशान है। इसकी दीवारें ऑफ-व्हाइट रंग की हैं और लाइट शेड के सोफों पर रंग-बिरंगे कुशन सजे हैं। गोल्डन डेकोर दीवारों को और खूबसूरत बनाता है। लाउंज में एक बड़ा लाल राउंड सोफा सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। समुद्र के सामने होने की वजह से घर में बड़ी बालकनी है, जहां फ्रेंच खिड़कियों पर रोलर ब्लाइंड्स लगे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हिमेश रेशमिया - फोटो : यूट्यूब FarahKhanK‬
डाइनिंग एरिया और लिविंग रूम
घर का डाइनिंग एरिया भी काफी बड़ा है। यहां कांच की खिड़कियों के लोगों के बैठने की डाइनिंग टेबल है। लिविंग रूम और डाइनिंग एरिया एक साथ जुड़े हैं। डाइनिंग टेबल के पीछे ऑफ-व्हाइट सोफा, खूबसूरत टेबल, लकड़ी की अलमारी और बड़ी LCD है। घर में लकड़ी का बेहतरीन तरीके से हुआ है। दरवाजे, खिड़कियां और सीढ़ियां लकड़ी और शीशे से बनी हैं। बीच में बनी वुडन सीढ़ियां घर को क्लासिक लुक देती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमेश रेशमिया - फोटो : यूट्यूब FarahKhanK‬
मॉडर्न किचन
हिमेश का किचन येलो और व्हाइट रंग में डिजाइन किया गया है, जो इसे अलग और स्टाइलिश बनाता है। किचन में AC भी है। एक छोटी डाइनिंग टेबल भी है, जिसके पीछे की दीवार पर फ्लोरल वॉलपेपर लगा है, जो किचन को और आकर्षक बनाता है।

यह भी पढ़ें:  Viral Video: 'हिमालय की सैर पर पिता-पुत्र...', सनी देओल ने बेटे राजवीर संग शेयर किया वेकेशन का वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें