Himesh Reshammiya Controversies: हिमेश रेशमिया आज 23 जूलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिमेश रेशमिया का सफर विवादों और सफलताओं से भरा रहा है। उनके जन्मदिन पर फैंस उनके गानों का जश्न मना रहे हैं, लेकिन उनकी कॉन्ट्रोवर्सी भी हमेशा चर्चा का हिस्सा बनी रहती है।
23 जुलाई को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, संगीतकार और अभिनेता हिमेश रेशमिया अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी जिंदगी और करियर कई बार विवादों में भी रहे हैं। खास तौर पर उनके सुपरहिट गाने 'आशिक बनाया आपने' और 'नाक से गाने' के अंदाज ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।
विज्ञापन
2 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhimesh
'आशिक बनाया आपने' की कॉन्ट्रोवर्सी
हिमेश रेशमिया को जिस गाने से बॉलीवुड में पहचान मिली वो है- 'आशिक बनाया आपने। 'आशिक बनाया आपने' का जलवा और विवाद साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का टाइटल ट्रैक से शुरू हुआ। यह गाना हिमेश की आवाज में सुपरहिट हुआ। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। लेकिन उनके हाई-पिच और 'नाक से गाने' के अंदाज की वजह से उनकी खूब आलोचना भी हुई। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया और उनके गायकी के स्टाइल का मजाक उड़ाया। फिर भी, हिमेश ने हार नहीं मानी और 'झलक दिखला जा', 'तेरा सुरूर' जैसे कई हिट गाने दिए।
विज्ञापन
3 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhimesh
आशा भोसले से विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमेश का सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन भी 'नाक से गाते' थे, लेकिन उनकी आलोचना नहीं हुई। यह बात लीजेंड सिंगर आशा भोसले को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने गुस्से में कहा, "अगर कोई कहे कि बर्मन साहब नाक से गाते थे, तो उसे थप्पड़ मारना चाहिए।" इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरीं। बाद में हिमेश ने अपनी गलती मानी और आशा भोसले से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह आशा जी का सम्मान करते हैं और उनका बयान गलतफहमी का नतीजा था।
4 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhimesh
अभिनय से जुड़ने का सफर
बॉलीवुड में हिमेश का सफर 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से बतौर संगीतकार शुरुआत हुआ। इसके बाद उन्होंने 'तेरे नाम', 'ऐतराज' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में उनके गाने सुपरहिट हुए। गायकी के अलावा उन्होंने 'आप का सुरूर' से एक्टिंग में भी कदम रखा, लेकिन अभिनय में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली।
हिमेश की आगामी फिल्म
हिमेश अपनी फिल्म 'बैडएस रविकुमार' को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। फिल्म के एक सीन में उनके कॉन्सर्ट्स में फैंस की भीड़ उमड़ती है, जहां वह 'आशिक बनाया आपने' जैसे गानों पर झूमते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी फिल्म के एक इंटरव्यू के दौरान हिमेश ने कहा, "मेरे लिए नाक से गाना नहीं, बल्कि हाई-पिच में गाना था। यह एक आशिक का दर्द भरा अंदाज था।"