हिमेश रेशमिया
- फोटो : Instagram
12 साल के रिलेशन के बाद शादी
इंडस्ट्री के सबसे अमीर और सफल गायकों में गिने जाने वाले हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ 12 साल तक रिलेशन में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया था। 11 मई, 2018 को हिमेश और सोनिया लोखंडवाला स्थित अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हिमेश और सोनिया की शादी को चार साल बीत चुके हैं और दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। बता दें सोनिया ‘किट्टी पार्टी’, ‘पिया का घर’, ‘कुसुम’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘सती … द पावर ऑफ ट्रुथ’, ‘रीमिक्स’, ‘बाबुल की प्रार्थना’, ‘लव यू जिंदगी’, ‘यस बॉस ’, ‘जय गणेश’ और ‘जय हनुमान’ ’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।