शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खराब फिल्म का रणबीर को नुकसान
फिल्म ‘शमशेरा’ के उम्मीद के मुताबिक कारोबार न कर पाने की सबसे बड़ी वजह इसके ट्रेलर के साथ ही फिल्म के प्रति लोगों की अरुचि बन जाने को माना जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर जिस दिन रिलीज हुआ, उसी दिन से लोग इसके स्पेशल इफेक्ट्स की तुलना फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ से करने लगे थे। फिल्म ‘शमशेरा’ की लोकेशन और कॉस्ट्यूम के भी बहुत कुछ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ से मिलते जुलते होने का नुकसान भी इस फिल्म को उठाना पड़ा। फिल्म की रिलीज के साथ ही इस बात का भी खुलासा हो गया कि फिल्म की पटकथा, संगीत, निर्देशन, कला निर्देशन और इसके संवाद बिल्कुल असरदार नहीं है।