हिमेश रेशमिया बॉलीवुड और संगीत की दुनिया का बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने अपनी आवाज के दम पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैंस के दिल पर राज किया है। हिमेश के गाने आज भी लोगों को 90 के दशक की झलक देखने को मिलती है। हिमेश के मेलोडी हिट्स गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। हिमेश रेशमिया केवल गायक ही नहीं, बल्कि सॉन्ग राइटर, कंपोजर और अभिनेता भी हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन गाने लिखे हैं और अपनी आवाज से उन्हें सजाया भी है। अपने गाने के लिए हिमेश जितनी सुर्खियां बटोरते हैं, उतना ही वह विवादों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। आज हिमेश रेशमिया अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...