फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांश कोहली के परिवार के सदस्य कोविड 19 पॉजिटिव, फैंस से कहा- 'हमारे लिए दुआ करें'

Sun, 30 Aug 2020 01:09 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : instagram/kohlihimansh
कोरोना काल में बॉलीवुड और टीवी के ऐसे कई सितारे रहे जो कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं। अब अभिनेता हिमांश कोहली ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से दुआओं की अपील की। 
विज्ञापन

2 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : instagram/kohlihimansh
हिमांश अपने परिवार के साथ दिल्ली में वक्त बिता रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वो सक्रिय हैं और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हिमांश ने पोस्ट में लिखा, 'पिछले दो तीन दिन से मेरे माता पिता और मेरी बहन दिशा को वायरल इंफेक्शन के साथ हल्का बुखार हो रहा था। हमने अपना कोरोना टेस्ट कराया। मॉम, डैड और दिशा का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनमें कोविड 19 के हल्के लक्षण हैं जबकि मेरा टेस्ट निगेटिव निकला है।'
विज्ञापन

3 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : instagram/kohlihimansh
हिमांश ने आगे लिखा कि 'हम सभी घर पर क्वारंटीन हैं और नियमों का पालन कर रहे हैं। हम सरकारी अधिकारियों के भी शुक्रगुजार हैं। उन लोगों को सलाम जो इस मुश्किल घड़ी में कोशिश कर रहे हैं कि सभी सुरक्षित रहें। मुझे उम्मीद है कि इससे जल्द उबर जाएंगे और ठीक हो जाएंगे। आपके प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।'
 

4 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : instagram/kohlihimansh
बता दें कि हिमांश कोहली गायिका नेहा कक्कड़ के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थे। नेहा को कई मौकों पर इस बात को लेकर दुखी होते या आंसू बहाते हुए देखा गया है। वहीं हिमांश का कहना था कि उन्हें आरोपी की तरह दिखाया गया। कभी उनका पक्ष किसी ने नहीं जानना चाहा। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए। हालांकि उनके अलगाव की वजह आज तक सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : instagram/kohlihimansh
हिमांश ने साल 2011 में टीवी शो 'हमसे है लाइफ' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2014 में उन्होंने फिल्म 'यारियां' की। इससे उन्हें पहचान मिली। 2017 में फिल्म 'रांची डायरीज' के दौरान उनकी और नेहा की मुलाकात हुई थी। दोनों एक साल तक रिलेशनशिप में थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें