फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Singers: गानों से तगड़ी कमाई करते हैं ये गायक, लिस्ट के नाम देखकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 06 Jun 2024 09:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय गायक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में संगीत का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। कुछ अपवाद अगर छोड़ दिेए जाएं तो कोई ऐसी भारतीय फिल्म नहीं मिलेगी, जिसमें गाने न हो और उस पर अभिनेता और अभिनेत्री अपनी अदाकारी न दिखा रहे हों। भारत में कुछ ऐसे गायक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग फिल्मी सितारों से कम नहीं हैं। फैंस को उनके गाने खूब पसंद आते हैं। ये गायक फीस भी तगड़ी लेते हैं। आइए ऐसे गायकों और उनकी फीस के बारे में जानते हैं। हालांकि, यह आंकड़े 2023 के मीडिया रिपोर्ट के आधार पर हैं।
Kangana Ranaut Slap: कंगना को थप्पड़ मारने के मामले में महिला जवान निलंबित, एफआईआर के लिए शिकायत दी
विज्ञापन

2 of 6
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
एआर रहमान
एआर रहमान संगीतकार होने के साथ एक अच्छे गायक भी हैं। सबसे अधिक फीस लेने वाले गायकों में उनका नाम पहले नंबर पर आता है। 2023 के मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वे प्रति गाना तीन करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। वह स्टेज परफॉर्मेंस और कॉन्सर्ट के लिए एक करोड़ रुपये वसूल करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रेया घोषाल
भारतीय संगीत इंडस्ट्री में श्रेया घोषाल एक बड़ा नाम हैं। उनकी मधुर आवाज लोगों के दिलों को छू लेती है। फैंस को उनके गाने खूब पसंद आते हैं। अपने करियर में गायिका ने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक गाने के लिए 25 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

4 of 6
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह मौजूदा समय के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक हैं। उनके लगभग सभी गाने चार्टबस्टर साबित होते हैं। बहुत कम समय में अरिजीत सिंह ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक गाने के लिए 20 से 22 लाख रुपये की फीस लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सुनिधि चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनिधि चौहान
फीस लेने के मामले में सुनिधि चौहान भी किसी से पीछे नहीं हैं। अपने करियर में उन्होंने दर्जनों चार्टबस्टर गाने गाए हैं। सुनिधि भी गाना गाकर मोटी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक गाने के लिए 20 से 22 लाख रुपये पारिश्रमिक लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू निगम
सोनू निगम भी सबसे अधिक पारिश्रमिक लेने वाले गायकों में से एक हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक वह अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रति गाना 18 से 20 लाख रुपये की फीस लेते हैं।
Bajrangi Bhaijaan 2: 'बजरंगी भाईजान 2' की स्क्रिप्ट पूरी होने की खबर बेबुनियाद, कबीर खान ने फैंस को दिया झटका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें