फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम करने के बाद देखना चाहते हैं कुछ मजेदार, तो इन 21 हिट फिल्मों को देखें ऑनलाइन

Fri, 09 Apr 2021 10:15 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 22
खाली समय में देखें ये हिट फिल्में
कोरोना महामारी एक बार फिर से देश में अपने पैर पसार रही है और ऐसे में जो लोग घर से काम कर सकते हैं। उन्हें घर से काम करने को कह दिया गया है। लेकिन कुछ लोग घर से काम करने के बाद भी बोर हो रहे हैं। तो ऐसे में बैठे-बैठे क्या करें करना है कुछ काम, आज हम आपको बताएंगे 21 फिल्मों के नाम। जिन्हें आप अमेजॉन प्राइम, नेटफ्लिक्स, जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते हैं। ये सभी फिल्में हिट हुई हैं और दर्शकों को खूब पसंद आई हैं। अगर आपने अब तक इन्हें नहीं देखा है, तो अब मौका है देख लीजिए।
विज्ञापन

2 of 22
गोलमाल
सबसे पहले बात करेंगे नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्मों के बारे में-

गोलमाल (1979)


फिल्म 'गोलमाल' का नाम आज भी सामने आता है तो लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। ये फिल्म ही कुछ ऐसी थी। ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलमाल' में ये दिखाया गया था कि हर आदमी को मूंछें तो रखनी ही चाहिए। अगर मूंछें नहीं है तो वो चरित्रहीन है। एक्टर अमोल पालेकर ने फिल्म में राम प्रसाद और लक्ष्मण प्रसाद का किरदार निभाया था। ये एक कॉमेडी फिल्म थी, ये फिल्म हिट हुई थी।
विज्ञापन

3 of 22
कभी हां कभी ना
कभी हां कभी ना (1994)

फिल्म 'कभी हां कभी ना' एक रोमांटिक फिल्म थी। फिल्म में लीड रोल में शाहरुख खान और सुचित्रा कृष्णमूर्ति थे। फिल्म में शाहरुख ने एक म्यूजिशियन का किरदार निभाया था, जो लड़की के प्यार में पड़ जाता है। उसके प्यार को पाने के लिए सभी जतन कर लेता है। फिल्म में शाहरुख ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। 

4 of 22
मुन्ना भाई एमबीबीएस
मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003)

एक्टर संजय दत्त और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' पर्दे पर खूब हिट हुई थी। मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी को दर्शकों ने इतना प्यार दिया था कि आज भी उनके ऊपर मीम्स बनते हैं। फिल्म में बोमन ईरानी और सुनील दत्त भी मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म को अगर अब तक आपने नहीं देखा है तो फटाफट देख डालिए।
विज्ञापन

5 of 22
वेकअप सिड
वेकअप सिड (2009)

एक्टर रणबीर कपूर की खास फिल्मों में से एक फिल्म 'वेकअप सिड' है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में रणबीर के साथ कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में थीं। इस फिल्म में दिखाय गया था कि हमें तय करना होता है कि क्या करना अपनी जिंदगी में और कैसे काम और प्यार को बैलेंस करना है। फिल्म की कहानी युवाओं की जिंदगी से काफी जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन

6 of 22
चिल्लर पार्टी
चिल्लर पार्टी (2011)

फिल्म 'चिल्लर पार्टी' एक खूबसूरत और प्यारी सी फिल्म है, जिसे दिल से बनाया गया था। फिल्म के आखिर में रणबीर कपूर का डांस भी लोगों को खूब पसंद आया था। फिल्म का निर्देशन नीतेश तिवारी और विकास बहल ने निर्देशित किया था।
विज्ञापन

7 of 22
फिल्म अंदाज अपना अपना
अब हम उन फिल्मों की बात करेंगे जो अमेजॉन प्राइम पर मौजूद हैं-

अंदाज अपना अपना (1994)


फिल्म 'अंदाज अपना अपना' एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसे आप अपनी पूरी फैमिली के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं। फिल्म में लीड रोल में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर थे। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल और शक्ति कपूर ने भी अपने अभिनय से तड़का लगाया था। इस हिट फिल्म को आप देख सकते हैं।

8 of 22
हेरा फेरी
हेरा फेरी (2000)

'बाबू भैया' आपको खूब याद होंगे। फिल्म 'हेरा फेरी' को अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कमाल की जोड़ी ने हिट बना दिया था। आप अगर पेट पकड़कर हंसना चाहते हैं तो इस फिल्म को देख सकते हैं।

9 of 22
दिल चाहता है
दिल चाहता है (2001)

वैसे अभी तो कोई ट्रिप प्लान नहीं कर सकते हैं लेकिन गोवा ट्रिप पर दोस्तों के साथ मस्ती की पुरानी यादों को ताजा जरूर कर सकते हैं। फिल्म 'दिल चाहता है' में आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान की खास दोस्ती को दिखाया गया है।

10 of 22
नमस्ते लंदन - फोटो : Instagram
नमस्ते लंदन (2007)

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'नमस्ते लंदन' भी आप अपनी खाली समय में देख सकते हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था और अब इस जोड़ी को आने वाली फिल्म सूर्यवंशी में देखा जायेगा।

11 of 22
गोलमाल: फन अनलिमिटेड
इन फिल्मों का पता है ज़ी5

गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006)


ऋषिकेश मुखर्जी के अलावा एक और निर्देशक ने फिल्म 'गोलमाल' बनाई। और ये निर्देशक हैं रोहित शेट्टी। फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी और परेश रावल लीड रोल में थे। ये फिल्म भी आपको खूब हंसाएगी।

12 of 22
जब वी मेट
जब वी मेट (2007)

निर्देशक इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'जब वी मेट' को कोई नहीं भूल सकता। करीना कपूर खान और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म में ना सिर्फ लव स्टोरी थी, बल्कि कॉमेडी भी थी। इसके अलावा फिल्म के गाने तो माशाल्लाह।

13 of 22
वेलकम
वेलकम (2007)

फिल्म 'वेलकम' अगर आपने अब तक नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा। फिरोज खान की आखिरी फिल्म वेलकम का डायलॉग 'अभी हम जिंदा है' खूब मशहूर हुआ था। फिल्म में अक्षय कुमार कटरीना कैफ, परेश रावल, अनिल कपूर और नाना पाटेकर लीड रोल में थे।

14 of 22
गुड न्यूज
गुड न्यूज (2019)

क्या हो अगर किसी के स्पर्म मिक्स-अप हो जाये और वो भी इस वजह से कि दो परिवारों के सरनेम एक जैसे है। जी हां, फिल्म 'गुड न्यूज' की कहानी कुछ इस तरह से ही थी। फिल्म में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे। ये फिल्म आपको पेट पकड़ने पर जरूर मजबूर कर देगी।

15 of 22
रजनीगंधा
हॉटस्टार पर मौजूद फिल्में-

रजनीगंधा (1974)


अगर आप कॉमेडी और एक्शन फिल्मों से हटके प्यारी और प्यार मोहब्बत की फिल्म देखना पसंद करते हैं तो फिल्म 'रजनीगंधा' आपके लिए ही बनी है। फिल्म में अमोल पालेकर और विद्या सिन्हा लीड रोल में थे। विद्या ने ग्रेजुएट छात्रा का किरदार निभाया था, जो अमोल के किरदार से प्यार में पड़ जाती है। फिर दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं।

16 of 22
कुली नं. 1
कुली नं. 1 (1995)

हम यहां पर वरुण धवन की 'कुली नं. 1' की बात नहीं कर रहे हैं, यहां बात हो रही है गोविंदा की फिल्म कुली नं.1 की। जिसमें गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर लीड रोल में थीं। दोनों की जोड़ी पर्दे पर हिट हुई थी और लोगों ने फिल्म को खूब पसंद किया था। इस फिल्म को भी आप देख सकते हैं।

17 of 22
हंगामा
हंगामा (2003)

फिल्म 'हंगामा' कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म में अक्षय खन्ना, आफताब शिवदसानी, रिमी सेन, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे सितारे थे। कॉमेडी फिल्म हंगामा को अगर आप देखेंगे तो हंसते हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। इस फिल्म का सीक्वल भी बनाया जा रहा है, जिसका नाम है हंगामा 2।

18 of 22
बधाई हो
बधाई हो (2018)

फिल्म 'बधाई हो' भी कम मजेदार फिल्म नहीं थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, गजराव राव, नीना गुप्ता, सुरेखा सिकरी लीड रोल में थे। ये फिल्म एक फैमिली पैक फिल्म है, जो काफी शानदार थी। फिल्म में एक मां जिसके दो बेटे बड़े हो चुके हैं, वो प्रेग्नेंट हो जाती है। फिर क्या पूरी फैमिली में भूचाल आ जाता है। इस फिल्म को अगर आपने अब तक नहीं देखा तो जल्दी देख डालिए।

19 of 22
पड़ोसन
इरोज नाउ पर मिलेंगी ये फिल्में-

पड़ोसन (1968)


'एक चतुर नार बड़ी होशियार' गाना लोगों के जेहन में आज भी है। फिल्म पड़ोसन बेहद अच्छी और मेजदार फिल्म थी। जिसमें सुनील दत्त, महमूद, सायरा बानो और ओम प्रकाश लीड रोल में थे। इस फिल्म को जितनी बार देखा जाये, उतनी बार ये मजेदार लगेगी। अगर आपने अब तक इस पुरानी फिल्म को नहीं देखा है तो देख डालिए।

20 of 22
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : Instagram
हम दिल दे चुके सनम (1999)

सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में एक लव स्टोरी दिखाई गई थी और इसके गाने तो हिट हुए थे।

21 of 22
रहना है तेरे दिल में
रहना है तेरे दिल में (2001)

हम फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' कैसे भूल सकते हैं। फिल्म में प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई गई थी और इसमें लीड रोल में आर.माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान थे। ये फिल्म आपको कॉलेज में रोमांस के दिनों की याद दिला देगी। 
विज्ञापन

22 of 22
लव आज कल
लव आज कल (2009)

अगर आपको नई वाली फिल्म 'लव आज कल 2' पसंद नहीं आई है तो पुरानी लव आज कल देख डालिये। फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। पुरानी वाली लव आज कल नई वाली से काफी बेहतर और अच्छी थी। इसे आपको देखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें