पूरे देश की नजर इस समय बंगाल चुनाव पर टिकी है। अभी तक बंगाल में तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, शनिवार को चौथे चरण की वोटिंग होनी है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से जुटी हुई हैं और लगातार प्रचार-प्रसार कर रही हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए फिल्मों सितारों का भरपूर सहारा लिया जा रहा है। लेकिन इस समय बंगाल चुनाव को लेकर कोई सेलेब्रिटी अगर सुर्खियों में है तो वो हैं टीएमसी सांसद नुसरत जहां। अभिनेत्री ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, जिसपर जमकर सुर्खियां बन रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इनमें नुसरत काफी बोल्ड अवतार में दिख रही हैं।