रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा निर्देशित भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' ने 94वें अकादमी पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में नामांकन प्राप्त किया है। डॉक्यूमेंट्री को 'असेंशन', 'एटिका', 'फ्ली' और 'समर ऑफ द सोल' के साथ नामांकित किया गया है। राइटिंग विद फायर एकमात्र भारतीय फिल्म है, जिसे इस साल के ऑस्कर पुरस्कारों में नामांकित किया गया है।