फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Roy Birthday Special: आशिकी के हिट होते ही राहुल रॉय ने साइन की थीं 60 फिल्में, फिर क्यों बना ली बॉलीवुड से दूरी

Wed, 09 Feb 2022 09:27 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशिकी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड में अपना नाम बनाने वाले अभिनेता राहुल रॉय का आज 54 वां जन्मदिन है। राहुल रॉय का करियर किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रहा। अपनी पहली ही फिल्म से राहुल रॉय रातो-रात सुपरस्टार बन गए थे। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब कोई भी उन्हें बड़ी फिल्म ऑफर नहीं कर रहा था। आज अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुने किस्से-  

विज्ञापन

2 of 5
राहुल रॉय

ऐसे मिला था फिल्मों में ब्रेक

राहुल रॉय की मां इंदिरा रॉय फैशन मैग्जीन में एक कॉलमिस्ट थीं और पिता दीपक रॉय एक बिजनेसमैन थे। सन 1980 की बात है। एक दिन इंदिरा रॉय के आर्टिकल से प्रभावित होकर महेश भट्ट ने उनके साथ एक मीटिंग अरेंज करवाई। उन दिनों राहुल मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। मीटिंग के दौरान जब मां ने अपने बेटे की तस्वीरें महेश भट्ट को दिखाई, तो वह काफी खुश हुए। उन्होंने तस्वीरें देखते ही राहुल रॉय को अपनी फिल्म में लेने का मन बना लिया था।

विज्ञापन

3 of 5
राहुल रॉय

यह राहुल रॉय की पहली फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। राहुल रॉय की फिल्म 'आशिकी' 6 महीने तक हाउसफुल चलती रही। हालांकि, इस फिल्म के बाद राहुल के पास कोई भी अच्छा ऑफर नहीं आया। वह इंतजार करते रहे और एक समय ऐसा आया जब उनके पास एक साथ 60 फिल्मों का ऑफर था। सभी की शूटिंग समय पर खत्म करने के लिए राहुल एक दिन में तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग किया करते थे। हालांकि मैनेज नहीं करन पाने की वजह से उन्होंने 21 प्रोड्यूसर्स के पैसे वापस कर दिए और फिल्म से अपना नाम विड्रॉ करवा लिया था।

4 of 5
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy

कुछ समय बाद राहुल की बैक-टू-बैक कई फिल्में रिलीज हुईं। जिसमें ‘फिर तेरी याद आई’, ‘जानम’, ‘सपने साजन के’, ‘गुमराह’ और ‘मझदार’ जैसी फिल्में शामिल थीं। इनमें से 3 फिल्में पूजा भट्ट के साथ, 2 शिल्पा शेट्टी के साथ, 2 करिश्मा कपूर के साथ, एक श्रीदेवी के साथ और दो रवीना टंडन के साथ की थीं। लेकिन, इनमें से एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rahul Roy - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
राहुल एक्टिंग के अलावा निर्देशन में भी अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों का निर्देशन किया, लेकिन उन्हें वहां भी सफलता नहीं मिली। अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे अभिनेता साल 2006 में रिएलिटी शो बिग बॉस में शामिल हुए। इस शो में राहुल को दर्शकों का खूब प्यार मिला और शो के विजेता बने, लेकिन फिल्मों में वापसी नहीं कर पाए। इसलिए उन्हाेंने बॉलीवुड से दूरी बना ली और राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। 2017 में राहुल रॉय ने बीजेपी जॉइन कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें