फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई 'विरुष्का' के हनीमून की दूसरी फोटो, एक अंजान विदेशी भी साथ में आ रहा नजर

Thu, 28 Dec 2017 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने साल 2017 को शानदार अंदाज में अलविदा कहा। पहले सालों एक-दूसरे को डेट किया। फिर दुनिया से छिपकर 11 दिसंबर को इटली के एक गांव में शादी की। स्वदेश लौटने के बाद 21 दिसंबर को दिल्ली में पहला रिसेप्शन। फिर 26 दिसंबर को मुंबई में दूसरा रिसेप्शन। जहां इस लवली कपल ने खास मेहमानों को अपनी इस खुशी में शरीक किया तो फैंस ने ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें निहार कर ही एन्जॉय कर लिया।
विज्ञापन

2 of 4
इंटरनेट पर इस कपल की शादी-हनीमून-रिसेप्शन की ढेरों फोटोज जमकर वायरल हो रही है। इस बीच फिनलैंड से दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई थी। अपने हनीमून के दौरान ली गई इस फोटो को खुद अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया था। बर्फीली वादियों में ये कपल गर्म कपड़ों और वूलन वियर के साथ सेल्फी लेते नजर आया था। लेकिन अगर आप सोच रहे होंगे कि ये दुनिया के सामने आई हनीमून की इकलौती तस्वीर है तो जरा ठहरिए।
विज्ञापन

3 of 4
फिनलैंड में हनीमून के दौरान इस न्यूली मैरिड कपल की एक और तस्वीर सामने आ चुकी है। इस फोटो को न तो अनुष्का ने शेयर किया और न ही उनके हबी विराट ने। किसी फैनपेज के अकाउंट से भी ये फोटो पोस्ट नहीं की गई। बल्कि किसी विदेशी के इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दरअसल फिनलैंड में 'विरुष्का' के हनीमून ऑर्गनाइजर क्रू के एक मेंबर ने ये फोटो पोस्ट की। फोटो में ये कपल एकदम रिलेक्सिंग मूड में नजर आ रहे हैं। न डिजाइनर कपड़े हैं और न ही मेकअप।
विज्ञापन

4 of 4
इस तस्वीर में विराट-अनुष्का के साथ नजर आने वाले शख्स ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को शेयर करते हुए कपल की जमकर तारीफ की है। जैन हॉकनिन नामक ये ट्रेवल प्लानर लिखते हैं कि, 'विराट-अनुष्का से मिलना एक शानदार अनुभव था ♥️। तुम दोनों बेहद प्यारे कपल हो। जल्द मुलाकात की होगी ऐसी इच्छा है 😊।
    It was so great meeting with you @virat.kohli and @anushkasharma 🙏 You are amazing and lovely couple ♥️ I look forward to see you soon again 😊 #luxuryaction #viratkohli #anushkasharma #lapland #visitfinland #wilderness #india #nature #travel A post shared by Janne Honkanen (@jannelapland) on Dec 26, 2017 at 12:54pm PST
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें