फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ही फिल्मों से गायब हो गई थी सलमान की ये हीरोइन, बॉलीवुड के इस खलनायक से रचाई है शादी

Tue, 19 Jan 2021 03:37 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एकता सोहिनी - फोटो : Instagram- @aarti.bahl
फिल्म साजन में सलमान खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस एकता सोहिनी को आपने 90 के दशक की लगभग हर फिल्म में देखा होगा। कभी उन्होंने सलमान के साथ रोमांस किया तो कभी आदित्य पंचोली के साथ और कुछ समय बाद शादी कर अपना घर बसा लिया। बॉलीवुड में बतौर खलनायक अपना करियर शुरू करने वाले एक्टर मोहनीश बहल की शादी 90 के दशक की अभिनेत्री एकता सोहिनी से हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
एकता सोहिनी - फोटो : Instagram- aarti.bahl
मोहनीश बहल और एकता टीवी सीरियल संजीवनी-2 में भी साथ काम कर चुके हैं। बॉलीवुड में एकता फिल्म सोलह सत्रह से लॉन्च हुई थी, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म अव्वल नंबर से मिली थी। एकता का वास्तविक नाम आरती था। उन्होंने देवानंद के कहने पर अपना नाम एकता रख लिया था। एकता ने फिल्म 'साजन' में सलमान खान के साथ काम किया था। वहीं, एकता ने आमिर खान के साथ फिल्म अव्वल नंबर में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मोहनिश बहल - फोटो : Instagram-@aarti.bahl
एकता ने लगभग 20 फिल्मों में काम किया। वंश, तहलका, नामचीन, वास्तव और लाइफ हो तो ऐसी फिल्मों में उनकी चर्चा हुई। एकता ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही मोहनीश बहल से शादी कर ली थी। आपको बता दें कि मोहनीश और सलमान खान बहुत क्लोज फ्रेंड हैं। मोहनीश की शादी में भी सलमान अपनी उस दौर की गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ पहुंचे थे।

4 of 5
pranutan bahl
एकता और मोहनिश की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रनूतन लगभग 25 साल की हैं, वहीं छोटी बेटी कृष्णा की उम्र 9 साल है। प्रनूतन ने लॉ में स्नातक किया है। बता दें कि मोहनीश बहल को सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्मों में काफी मौका दिया। 'मैंने प्यार किया', 'हम साथ साथ हैं' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्मों से वो घर-घर में पहचाने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एकता सोहिनी - फोटो : Instagram- @aarti.bahl
सलमान खान ने अपनी ही हीरोइन की बेटी प्रनूतन बहल को फिल्म 'नोटबुक' से लॉन्च किया था। कहा जाता है कि मोहनीश और सलमान अब भी पक्के दोस्त हैं। एक दौर था जब फिल्म मैंने प्यार किया के बाद मोहनीश बहल ने बॉलीवुड में 23 फिल्में साइन की थी लेकिन बाद के दिनों में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। वहीं उनकी पत्नी एकता फिल्मी दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ जिंदगी बिता रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें