क्रूज ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज एक बार फिर कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट में ड्रग मामले को लेकर सुनवाई चल रही है। एनसीबी ने कोर्ट से 11 आरोपियों की कस्टडी मांगी है। जबकि एनसीबी ने अब तक इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 4 अक्तूबर को कोर्ट ने आर्यन खान को जमानत नहीं दी थी और 7 अक्तूबर तक के लिए एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया था। हालांकि आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने उन्हें जमानत दिलाले की पूरी कोशिश की थी। इसके बावजूद वह रिहा नहीं हो पाए थे। आज एक बार फिर कोर्ट में एनसीबी ने आर्यन की आगे की कस्टडी की मांग की तो दूसरी तरफ आर्यन की बेल के लिए उनके वकील ने 10 दलीलें पेश की हैं। हालांकि क्रूज शिप ड्रग मामले में आर्यन खान और 7 अन्य आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें 14 दिन की जेल हुई है, वह तुरंत जमानत चाहते थे, लेकिन अब सुनवाई कल सुबह 11 बजे होगी। जानिए वो कौन कौन सी 10 दलीलें हैं, जो आर्यन की बेल के लिए दी गईं।
विज्ञापन
2 of 11
शाहरुख खान- आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
1. 'मुद्दा तो यह है कि वे यह कहते रहेंगे कि हमें मुख्य आरोपी तक पहुंचना है, लेकिन जब तक उन्हें मुख्य आरोपी नहीं मिल जाता, तब तक वे मुझे बंधक बनाकर नहीं रख सकते।'
विज्ञापन
3 of 11
आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
2. 'जिन चैट्स का जिक्र हो रहा है, वे फुटबॉल के बारे में हैं। इसमें किसी भी तरह के ड्रग्स का जिक्र नहीं है। क्या आप ये कहना चाहते हैं कि एक साल पहले हम फुटबॉल के बारे में चैट नहीं कर सकते थे?'
4 of 11
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
3. 'मुझे दोबारा हिरासत में भेजे जाने का यह आधार नहीं हो सकता कि मुझे किसी के सामने बैठाकर पूछताछ की जानी है। अब उन लोगों ने क्रूज के आयोजकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब यह साजिश रची जाएगी कि क्या मेरा जहाज पर मौजूद बाकी लोगों से कुछ लेनादेना है?'
विज्ञापन
5 of 11
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
4. 'ऐसा लग रहा है कि पूरा क्रूज यात्रियों से भरा नहीं था, बल्कि बॉलीवुड से जुड़े सिर्फ एक व्यक्ति का था। हालांकि, मेरा किसी से लेना देना नहीं है।'
विज्ञापन
6 of 11
आर्यन खान
- फोटो : Social Media
5. 'मेरा एक दोस्त है प्रतीक गाबा। उसने मुझे किसी ऐसे व्यक्ति से मिलवाया, जो आयोजकों से जुड़ा हुआ था। उसने कहा कि मुझे बतौर वीवीआईपी बुलाया जाएगा। वीआईपी सुइट मिलेगा। क्रूज पर थोड़ा रंग चढ़ेगा, इसी मकसद से मैं वहां गया।'
विज्ञापन
7 of 11
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
6. 'मुझे संभवत: बुलाया भी इसलिए गया था ताकि क्रूज पर बॉलीवुड का थोड़ा ग्लैमर भी दिखे। क्रूज पर 1,300 लोग थे, लेकिन 17 लोग ही गिरफ्तार हुए।'
8 of 11
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
7. 'जहाज पर चढ़ने से पहले हमसे सवाल पूछे गए। जब जहाज चलने लगा तो हमसे पूछा गया कि क्या हमने ड्रग्स ली है। मेरे बैग की तलाशी ली गई। मेरी भी तलाशी ली गई। उन्हें कुछ नहीं मिला।'
9 of 11
आर्यन खान ड्रग मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
8. 'मैं अरबाज के साथ अपनी दोस्ती नहीं नकार रहा हूं लेकिन मेरा इस पूरे मामले से कोई लेनादेना नहीं है। वे मुझसे अचित के सामने बैठाकर भी पूछताछ कर सकते हैं। मैं अपनी चैट दोबारा नहीं देख सकता क्योंकि चैट उनके पास है।'
10 of 11
शाहरुख खान- आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
9. 'मुझे किसी भी वक्त बुला सकते हैं। मैं पहले दिन से यहां हूं। कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पिछले सात दिन में एनसीबी को साजिश से पर्दा उठाने वाली कोई जानकारी नहीं मिली।'
10. 'मुझे हिरासत में क्यों भेजा जाना चाहिए? मेरे पास कोई ड्रग्स नहीं मिली। मेरे बैग में कुछ नहीं मिला। मेरे पास से कुछ नहीं मिला। मैंने अपने फोन में कोई छेड़छाड़ नहीं की। जब एनसीबी अब तक किसी साजिश से पर्दा नहीं उठा पाई है तो अब आगे क्या करेगी?'