फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshad Warsi: सेबी ने की अरशद वारसी और उनकी पत्नी पर बड़ी कार्रवाई, जानें क्यों लगा एक साल का प्रतिबंध

Thu, 02 Mar 2023 05:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरशद वारसी-मारिया गोरेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी समेत 45 इकाइयों पर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। सेबी के इस फैसले के मुताबिक सभी अब एक साल तक शेयर बाजार की गतिविधियों में भाग नहीं ले सकेंगे। सभी पर आरोप है कि यूट्यूब पर भ्रामक वीडियो अपलोड कर इन्होंने निवेशकों को कंपनी के शेयर खरीदने के सुझाव दिए थे। 
B-Town: खूब शौक से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो इस त्योहार से है खास कनेक्शन
विज्ञापन

2 of 5
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
ये मामले यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक वीडियो अपलोड करने और निवेशकों को साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के शेयर खरीदने की सिफारिश करने से संबंधित हैं। बाजार प्रतिबंध के अलावा, नियामक के दो अलग-अलग अंतरिम आदेशों के अनुसार, यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक वीडियो अपलोड किए जाने के बाद संस्थाओं द्वारा किए गए 54 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को जब्त कर लिया गया है।
Bhojpuri Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर एक्शन मे बिहार सरकार,डबल मीनिंग वाले गानों पर सख्त कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी - फोटो : social media
साधना ब्रॉडकास्ट के मामले में सेबी ने कहा कि अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये का लाभ कमाया है और उनकी पत्नी ने 37.56 लाख रुपये का लाभ कमाया है। साथ ही इकबाल हुसैन वारसी को 9.34 लाख रुपए का फायदा हुआ है। बता दें कि सेबी को कुछ शिकायतें मिलने के बाद दो आदेश आए, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि टेलीविजन चैनल साधना ब्रॉडकास्ट और नई दिल्ली स्थित शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट के शेयर में कुछ संस्थाओं द्वारा कीमतों में हेरफेर और शेयरों की बिक्री की जा रही थी। 
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर बताया सेहत का हाल

4 of 5
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
शिकायतों में आरोप लगाया गया कि निवेशकों को लुभाने के लिए दो कंपनियों के बारे में झूठी सामग्री के साथ भ्रामक यूट्यूब वीडियो अपलोड किए गए। इन शिकायतों के बाद नियामक ने इसका परीक्षण किया और फिर कार्रवाई की।
Pop Kaun teaser: सौरभ शुक्ला-जॉनी लीवर ने रिक्रिएट किया 'पठान' का सीन, कपिल शर्मा का उड़ाया मजाक!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरशद वारसी - फोटो : social media
सेबी के मुताबिक अरशद और उनकी पत्नी यूट्यूब चैनलों के जरिए पंप एंड डंप का खेल चला रहे थे। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स के बारे में गलत जानकारी के जरिये निवेशकों को प्रभावित कर रहे थे और ज्यादा संख्या में लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने चैनल पर पैसे देकर एड भी चलवाते थे। ताजा मामले में टीवी चैनल साधना ब्रॉडकॉस्ट को लेकर यूट्यूबर्स ने निवेशकों को गुमराह किया और उसके शेयरों की कीमत बढ़वाई।
Secrets of Love: इस दिन होगा रवि किशन का ओशो अवतार, सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें