प्रसिद्ध निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने इरोस इंटरनेशनल के साथ अपने ऋणों का निपटान कर लिया है। साथ ही 'हेरा फेरी' सहित अपनी लोकप्रिय फिल्मों के अधिकारों को सफलतापूर्वक वापस प्राप्त कर लिया है। रिपोर्ट की मानें तो, नाडियाडवाला को इन फिल्मों के लिए अदालत से नो ड्यू सर्टिफिकेट मिला है।