फिर हेराफेरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
नीरज वोरा की लिखी कहानी पर निर्देशक प्रियदर्शन ने एक कमाल कॉमेडी फिल्म बनाई थी ‘हेराफेरी’। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म का एक संवाद ‘ये बाबूराव का इश्टाइल है’ नई सदी का सबसे मशहूर संवाद बन चुका है। फिल्म की सीक्वेल ‘हेराफेरी 2’ यानी कि ‘फिर हेराफेरी’ इसके छह साल बाद रिलीज हुई और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर पहली फिल्म की तरह अच्छी कमाई की। फिल्म का निर्देशन इस बार नीरज वोरा ने खुद किया।