हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे अभिनेता वरुण धवन को यहां मुंबई में हुए एक पुरस्कार समारोह में ‘क्रिटिक्स च्वाइस बेस्ट एक्टर’ अवार्ड मिला और इसे हाथ में लहराकर वह काफी खुश भी नजर आए।पुरस्कार समारोह का पूरा नाम है, दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 और इस पुरस्कार समारोह में रणबीर कपूर से लेकर रेखा तक तमाम सितारों के नाम स्टेज से पुकारे गए। पुरस्कार समारोह के अगले दिन मंगलवार को वरुण धवन की टीम की तरफ से उनकी फोटो के साथ जो रिलीज जारी की गई है, उसमें इस पुरस्कार समारोह का पूरा नाम जानबूझकर नहीं लिखा गया और ये जताने की कोशिश की गई है कि वरुण धवन ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जीत लिया है।