देश में बढ़ रहे कोरोना के खतरे के बीच मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई सितारों ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। बता दें कि हाल ही में सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र और 45 साल के ऐसे व्यक्ति जो किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें कोरोना वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है। तो चलिए आपको बताते हैं किन किन सितारों ने लगवा ली है कोरोना वैक्सीन।
विज्ञापन
2 of 9
हेमा मालिनी, जॉनी लीवर
- फोटो : Twitter
हेमा मालिनी और जॉनी लीवर
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी कोराना का पहला टीका लगवा लिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए दी थी। उन्होंने तस्वीर साझा करते हे लिखा था, 'मैंने कूपर अस्पताल में सार्वजनिक स्थल पर आमलोगों के बीच कोविड की वैक्सीन लगवा ली है’। वहीं जॉनी लीवर की भी कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर सामने आई थी।
विज्ञापन
3 of 9
आशा पारेख और अनूप जलोटा
- फोटो : Instagram
अनुप जलोटा और आशा पारेख
78 वर्षीय आशा पारेख ने कोविड-19 वैक्सीन ले ली है, ये वैक्सीन उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में ली। वहीं भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है और लोगों से अपील की है कि, 'अगर कोरोना से बचना है तो वैक्सीन जरूर लगवाना है।'
4 of 9
मोहनलाल, कमल हासन
- फोटो : Twitter
सुपरस्टार मोहनलाल और कमल हासन
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने भी कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई थी। अभिनेता ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि, 'आज अमृत अस्पताल से कोविड वैक्सीन का पहला शॉट लगवाया। वहीं कमल हासन की भी कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर सामने आई थी।
विज्ञापन
5 of 9
नीना गुप्ता, राकेश रोशन
- फोटो : Twitter
नीना गुप्ता और राकेश रोशन
बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री नीना गुप्ता वीडियो साझा कर बताया था कि उन्होंने कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक ले ली है। उन्होंने मुंबई हिंदुजा अस्पताल में टीके की पहली खुराक लगवाने का वीडियो पोस्ट किया। वहीं बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक राकेश रोशन के भी कोराना का टीका लगवाते हुए तस्वीर सामने आई थी।
विज्ञापन
6 of 9
राम्या कृष्णन, शर्मिला टैगोर
- फोटो : Twitter
राम्या कृष्णन और शर्मिला टैगोर
अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर साझा की और ट्वीट करते हुए लिखा, 'वैक्सीनेटेड।' शर्मिला टैगोर की बेटी सबा पटौदी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मां की तस्वीर साझा की थी जिसमें वह वैक्सीन लगवाती नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
7 of 9
अनुपम खेर, सतीश शाह
- फोटो : Twitter
अनुपम खेर और सतीश शाह
लेजेंडरी अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह ने भी कोरोना का टीका लगवाया था। इस दौरान डॉक्टर्स भी उनके साथ मौजूद रहे।
8 of 9
नागार्जुन, संजय दत्त
- फोटो : Twitter
नागार्जुन अक्किनेनी और संजय दत्त
कोरोना का टीका लगवाने के बाद नागार्जुन ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैंने कल कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा लिया। वहीं बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के भी कोरोना का टीका लगवाते तस्वीर सामने आई थी।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने एक निजी अस्पताल में कोराना वैक्सीन लगवाई थी। कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले सितारों की लिस्ट में शिल्पा शिरोडकर का भी नाम शामिल है। उन्होंने फैंस को कोरोना वैक्सीन लगवाने की जानकारी दी थी। बॉलीवुड के और भी कई सितारे कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं वहीं आने वाले समय में दूसरे सितारे भी पहला टीका लगवाएंगे। कोरोना वैक्सीन लगवा चुके इन सितारों ने सभी से अपील की वो टीका लगवाएं और अपने साथ साथ परिवार को सुरक्षित रखें।