बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी इस साल अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने फिल्म फुटपाथ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद 2004 में आई फिल्म मर्डर से इमरान हाशमी ने एक अलग ही पहचान हासिल की। इमरान राज 3, मर्डर, कलयुग जैसी हिट फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाकर यह साबित कर चुके हैं कि वह किसी भी तरह का किरदार आसानी से कर सकते हैं। अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्सों के बारे में बताते हैं।