सत्ते पे सत्ता फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान अनुष्का पात्रा ने महानायक अमिताभ बच्चन का गेटअप धारण किया। और, हेमा मालिनी ने उस दौर की कुछ खास यादें ताजा कीं। ‘सत्ते पे सत्ता’ का गाना खत्म हुआ तो शो के होस्ट आदित्य नारायण ने शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी से इस फिल्म की यादें साझा करने को कहा। हेमा मालिनी बताती हैं, "सभी को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। शूटिंग के समय मैंने भी इसे काफी एंजॉय किया था। मुझे पता चला कि इस फिल्म में सात भाई होंगे और जो एक्टर्स इन सात भाइयों के रोल निभा रहे हैं उनमें सचिन, शक्ति कपूर, कमलजीत और सुधीर आदि शामिल हैं, जो सेट पर काफी शरारतें करते थे और इनके बिग ब्रदर सबके बॉस थे।’