फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी शो में हेमा मालिनी को मिला था दुर्गा माता का किरदार, देवी के रूप में घर-घर बनाई थी पहचान

Thu, 22 Apr 2021 03:08 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी बॉलीवुड की सुपरस्टार अदाकारा रही हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों में काम किया। उनका स्टारडम कुछ ऐसा था कि उनकी एक झलक को लोग पागल रहा करते थे।  उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1968 में फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ से की थी। हालांकि इससे पहले हेमा ने 1963 में तमिल फिल्म 'इधु साथियम' में भी एक्टिंग की थी, लेकिन उनका आखिर में रोल काट दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram: @dreamgirlhemamalini
करियर के शुरुआती दिनों में और बीच के अंतराल में हेमा मालिनी ने टेलीविजन जगत में भी काम किया है। हेमा मालिनी सबसे पहले 1989 में टीवी शो रंगोली में नजर आई थीं। बाद में बॉलीवुड अभिनेत्री ने युग, कमीनी-दामिनी, दो और दो पांच सहित कई शोज में अपीयरेंस दी। सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब हेमा मालिनी टीवी शो जय माता दी में नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : फाइल
हेमा मालिनी 1999 से 2000 तक टीवी शो जय माता दी में माता रानी की भूमिका नजर आईं थी। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'जय माता की' में हेमा ने मुख्य किरदार निभाया था। सीरियल में ऐसे कई मौके आए जब हेमा मालिनी ने अपना क्लासिकल डांस भी किया था। 

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram
इसके अलावा भी हेमा मालिनी लक्ष्मी माता के रूप में फोटोशूट भी करा चुकी थीं। एवीएम स्टूडियो में यह फोटोशूट उन्होंने अपने हिंदी डेब्यू से पहले करवाया था। यह फोटोशूट एक तमिल पत्रिका के लिए किया गया था और उस समय हेमा मालिनी महज 14 या 15 साल की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते दिनों हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को साझा किया। इस तस्वीर में हेमा देवी लक्ष्मी बनकर बैठी हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में हेमा ने लिखा है, 'मैं इस खास फोटो को कई सालों से ढूंढ रही थी। यह एक फोटोशूट था जो खासकर तमिल मैगजीन (नाम ठीक से याद नहीं है) के लिए किया गया था। मुझे याद है एवीएम स्टूडियो में इसकी शूटिंग हुई थी। राज कपूर साहब के साथ 'सपनों के सौदागर' में डेब्यू करने से पहले।'


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें