वर्ष 2003 में आई फिल्म 'बागवान' में हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए। दोनों सितारे चार बेटों के माता-पिता की भूमिका में दिखे थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, गाने भी खूब पसंद किए गए। वहीं, बिग बी और हेमा मालिनी की जोड़ी भी दर्शकों के दिल में उतर गई। मगर, हैरानी की बात यह है कि उस वक्त हेमा मालिनी की इस फिल्म के प्रति जरा भी दिलचस्पी नहीं थी। वजह खुद एक्ट्रेस ने बताई है।