फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा देओल ने बेटी को दिया जन्म, हेमा मालिनी फिर बनीं नानी

Mon, 23 Oct 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
ईशा देओल
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी को दिवाली के मौके पर एक बड़ा तोहफा मिला। दरअसल, उनकी बेटी ईशा देओल ने एक बेटी को जन्म दिया है। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र एक बार फिर नानी-नाना बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा ने 20 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन

2 of 6
esha deol
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा की खार के एक हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलीवरी हुई है। ईशा और उनकी बेटी दोनों ठीक हैं। बेटी के जन्म के समय हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दोनों ही हॉस्पिटल में मौजूद थे। ईशा के पति भरत तखतानी ने इस मौके को सेलीब्रेट किया।

पढ़ें- 13 साल की उम्र में एक राजा ने बेगम अख्तर को दिया था ऐसा जख्म, हादसे के बाद बन गई थीं मां​  
विज्ञापन

3 of 6
esha deol
भरत ने कहा, 'मैं बता नहीं सकता कि मैं आज कितना खुश हूं। मुझे लगता है कि बेबी बिल्कुल मेरी तरह है। जब वो मुस्कुराती है तो पूरी दुनिया जैसे मुस्कुरा रही हो।' मिरर से बात करने के दौरान भरत ने ये बयान दिया।
पढ़ें- 6000 लड़कियों ने 'बाहुबली' को शादी के लिए किया था प्रपोज, सबको ठुकरा थामा इस हीरोइन का हाथ

4 of 6
esha deol
भरत ने ये भी कहा कि उन्होंने बेटी का नाम डिसाइड कर लिया। लेकिन वो कुछ समय बाद इसे रिवील करेंगे। बेटी की नामकरण सेरेमनी के बाद ही उसका नाम सामने आएगा। आज ईशा को घर ले जाया जाएगा। भरत ने बेटी के लिए एक सुंदर नर्सरी तैयार करवाई है।
विज्ञापन

5 of 6
esha deol
हेमा मालिनी और ईशा देओल की सास ने बेटी के लिए काफी शॉपिंग कर ली है। बता दें कि हेमा मालिनी ने हाल ही में अपना बर्थडे भी सेलीब्रेट किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी भी लॉन्च की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
esha deol
हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना के एक बेटा है जिसका नाम डेरिएन है। डेरिएन को भी साथ खेलने के लिए एक प्यारी बहन मिल गई है। कुछ समय पहले ही ईशा ने अपने बेबी शॉवर पर भरत से दोबारा शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें