फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी की बॉयोग्राफी में राजेश खन्ना को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, कहा- वो मेरे साथ...

Wed, 16 Oct 2019 02:38 PM IST
विजय जैन इंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hema malini and rajesh khanna - फोटो : amarujala.com
'ड्रीम गर्ल' कही जाने वालीं हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ था। हेमा की खूबसूरती पर हर कोई फिदा था। आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े उस किस्से के बारे में बताएंगे जब हेमा ने अपनी बॉयोग्राफी में भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार माने जाते 'काका' के नाम से मशहूर एक्टर राजेश खन्ना के बारे में बड़े खुलासे किए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rajesh_khanna_hema
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी में राजेश खन्ना को लेकर कहा कि वो मुझसे थोड़ा अजीब व्यवहार करते थे। जब दोनों साथ काम कर रहे थे तब राजेश सुपरस्टार थे और उनका स्टारडम हमेशा उनके साथ रहता था। वो सेट पर लेट आया करते थे और बहुत ही अनप्रोफेशनल बिहेव करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : SELF
हेमा मालिनी की बायोग्राफी बीयॉन्ड द ड्रीम्स कुछ दिनों पहले रिलीज हुई है। बता दें कि यह बायोग्राफी फेमस मैगजीन के पूर्व एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने लिखी है। मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान दीपिका पादुकोण ने हेमा की बायोग्राफी को लॉन्च किया। इस किताब को हार्पर कॉलिन्स ने पब्लिश किया है। हेमा मालिनी ने इस मौके पर अपनी दिल की बातें शेयर की।

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या इशू था, लेकिन कुछ तो ऐसा था राजेश खन्ना के साथ जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था। शुरुआती दिनों में तो वो मेरे साथ बहुत ही अजीब बिहेव करते थे। इसमें कोई शक नहीं कि वो उस समय सुपरस्टार थे और कई लड़कियां उनकी दीवानी थीं। लेकिन मैं एक को-स्टार होने के नाते ज्यादा भाव नहीं देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजेश खन्ना
हेमा मालिनी ने ये भी कहा कि, 'राजेश खन्ना को लगता था कि मुझमें गुरूर है और मुझे लगता था कि वो खुद को लेकर काफी सीरियस हैं और खुद से बाहर नहीं आ पाते है'। वैसे इन सबके बाद भी राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की एक साथ 13 फिल्में आईं, जिसमें सुपरहिट फिल्म 'प्रेम नगर' भी शामिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें