बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल कही जाने वाली हेलन अपना 83वां जन्मदिन मना रही हैं। कभी बड़े पर्दे पर लोगों को दिवाना बना देने वाली हेलन बीते 21 वर्षों से लाइम लाइट से दूर हैं। हालांकि कभी-कभी किसी रियलिटी शो में बतौर गेस्ट या किसी फंक्शन में उनकी झलक दिख जाती है, लेकिन बतौर आदाकार आखिरी बार उन्हें साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' में देखा गया था। न केवल अपनी अदायगी, बल्कि हेलन अपने धमाकेदार डांस से भी दर्शकों को दिवाना बना देती थीं। शुरुआत से लेकर जबतक हेलन फिल्मों में रहीं उनके स्टारडम की चर्चा शीर्ष पर रही। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम हेलन की जिंदगी के उस पहलू के बारे में बताएंगे जो आप शायद ही जानते होंगे।